पानीपत शहर: वैश्य कन्या कॉलेज में शनिवार को यौन उत्पीड़न रोकथाम सेल की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। सेल प्रभारी अनु अग्रवाल और रेनू गुगनानी के मार्गदर्शन में छात्राओं ने पोस्टर-बैनर लेकर चुप्पी तोड़ो, आवाज उठाओ और सुरक्षित समाज जैसे नारे लगाए।
इस दौरान स्लोगन प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में निशिका, अन्नू, सानिया, खुशबू और मानसी ने प्रतिभागिता की।
मामले का पूरा विवरण
प्राचार्या डॉ. सुमन दहिया ने कहा कि कॉलेज छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। रैली के आयोजन में मीनाक्षी और नीतू का विशेष योगदान रहा।




