पानीपत शहर: - आईबी कॉलेज में दो महीने से चल रहे औद्योगिक लेखा परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स का समापन समारोह आयोजित संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में औद्योगिक लेखा प्रशिक्षण पर आयोजित दो माह के सर्टिफिकेट कोर्स का मंगलवार को समापन हो गया।
मार्केटिंग विभाग, इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल, इंटर्नशिप सेल और कल्याणी एजुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कोर्स के सफल समापन पर 52 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मामले का पूरा विवरण
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि ऐसे सर्टिफिकेट कोर्स विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यावहारिक ज्ञान और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में किताबी ज्ञान के साथ उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक कौशल विकसित करना भी जरूरी है।
कोर्स संयोजिका एवं मार्केटिंग विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम मदान ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और व्यावसायिक दक्षता को निखारने में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। वहीं, इंटर्नशिप सेल संयोजिका डॉ. चेतना नरूला ने कोर्स को विद्यार्थियों के कॅरिअर निर्माण के लिए उपयोगी बताया।
ट्रस्ट के सुनील और आंचल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को जीएसटी, इनपुट टैक्स क्रेडिट, रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म, चालान नियम, ई-वे बिल और इलेक्ट्रॉनिक कैश एवं क्रेडिट रजिस्टर का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
इस अवसर पर निशा गुप्ता, मनीत कौर, राहुल कुमार और प्रवीन मौजूद रहे।




