मंगलवार, 17 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: बिजव्हिज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शुभम ने मारी बाजी

पानीपत शहर: आईबी पीजी कॉलेज में मंगलवार को वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए बिजव्हिज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 08:39 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: बिजव्हिज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शुभम ने मारी बाजी
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: बिजव्हिज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शुभम ने मारी बाजी।
  • पानीपत शहर: आईबी पीजी कॉलेज में मंगलवार को वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए।
  • प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: आईबी पीजी कॉलेज में मंगलवार को वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए बिजव्हिज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन, बौद्धिक क्षमता के विकास और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना रहा।

प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शुभम, द्वितीय डिंपल और तृतीय स्थान पर शाहजादी व शिवम रहे और परमजीत, सम्यक व शुभम शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

मामले का पूरा विवरण

विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्य ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने कहा कि बिजव्हिज जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक और समसामयिक विषयों की समझ विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं।

इस अवसर पर करुणा सचदेवा उपस्थित रही।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: बिजव्हिज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शुभम ने मारी बाजी | पानीपत लाइव - Panipat Live