समालखा: संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 का आयोजन हुआ।
इसमें जिले के पांचों खंडों के 88 विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में एआई में शुभम, गणितीय मॉडलिंग में सचिन, आपदा प्रबंधन में स्पर्श का मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहा।
मामले का पूरा विवरण
वहीं, साहिल, नैना, शिवानी और आयुष ने भी अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कादियान और जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप सभरवाल ने किया।
सुबह 9:30 बजे शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया के लिए 21 टीमों के 97 विद्यार्थियों की सूची प्राप्त हुई थी, जिनमें से 88 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रदर्शनी में सात उपविषयों पर विद्यार्थियों ने आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए।
जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना की। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों को मॉडलों में ओर सुधार करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
एससीईआरटी गुरुग्राम से पहुंचे डॉ. मनोज कौशिक और दीपक कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप सभरवाल ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रदर्शनी में आर्य कॉलेज से एचओडी भौतिकी प्रो. शिखा गर्ग, एचओडी गणित प्रो. शिव, एचओडी बॉटनी प्रो. बलकार सिंह और एसोसिएट प्रो. सुदेश जबकि डाइट के विषय विशेषज्ञों संदीप (भौतिकी), हरप्रीत (गणित) और एकता पंवार (रसायन) ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
--------------- प्रदर्शनी के परिणाम - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसस्थान विद्यार्थी विद्यालय प्रथम शुभम जीएसएसएस तहसील कैंप। द्वितीय अनुश्री जीएसएसएस नांगल खेड़ी।
तृतीय भविष्य सीएमईईई जीएसएसएस सिठाना। - हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षणस्थान विद्यार्थी विद्यालयप्रथम साहिल पीएमश्री जीएसएसएस समालखा।
द्वितीय नेहा जीएसएसएस तहसील कैंप। तृतीय नव्या जीएसएसएस नोहरा।
- गणितीय मॉडलिंगस्थान विद्यार्थी विद्यालयप्रथम सचिन जीएसएसएस उग्राखेड़ी। द्वितीय काफी पीएमश्री जीएसएसएस पावटी।
तृतीय मानसी जीएसएसएस नोहरा। - स्वास्थ्य एवं स्वच्छतास्थान विद्यार्थी विद्यालयप्रथम नैना जीएसएसएस निजामपुर।
द्वितीय दीपिका सीएमईईई जीएसएसएस सिठाना। तृतीय रितिका जीजीएसएसएस बापौली।
- स्वदेशी कृषि पद्धतियांस्थान विद्यार्थी विद्यालयप्रथम शिवानी जीएसएसएस तहसील कैंप। द्वितीय आस्तिक एएमएसएसएस छाजपुर कलां।
तृतीय अब्दुल्ला जीएसएसएस बापौली। - ग्रामीण विकास के लिए विज्ञानस्थान विद्यार्थी विद्यालयप्रथम आयुष जीएसएसएस चंदौली।
द्वितीय मन्नू जीएसएसएस सौंधापुर। तृतीय अंकित एएमएसएसएस छाजपुर कलां।
- आपदा प्रबंधनस्थान विद्यार्थी विद्यालयप्रथम स्पर्श जीएसएसएस तहसील कैंप। द्वितीय आयान एएमएसएसएस छाजपुर कलां।
तृतीय यासमीन जीएसएसएस सौंधापुर। राजकीय स्कूल सिवाह में बाल विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीईओ नीलम कुंडू व डीएसएस संदीप सभरव- फोटो : दुहन पब्लिक स्कूल के विजेता खिलाड़ी।




