पानीपत शहर: जीटी रोड स्थित देवीलाल मेमोरियल कन्या कॉलेज में शनिवार को एनएसएस ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शिविर की शुरुआत योग के साथ की।
इसमें सभी एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके बाद एनएसएस स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय एकता पर शपथ दिलवाई गई।
मामले का पूरा विवरण
स्वयंसेविकाओं ने राष्ट्रीय एकता को हर हाल में बनाए रखने की शपथ ली व औरों को समाज के प्रति अपने हरेक कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। प्राचार्य डॉ. पूनम गुप्ता ने कहा कि एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और इसी से समाज व देश को जोड़कर रखना है, हमें नफरत और भेदभाव से दूर रहकर प्रेम व भाईचारे का हाथ बढ़ाना चाहिए।
साथ ही राजनीति विज्ञान की प्राध्यापिका डॉ. किरण ने संविधान के बारे में छात्राओं को अवगत कराया।




