पानीपत शहर: पानीपत के संजय चौक और रेलवे रोड के बीच फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियों में रात को अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक बलेनो और एक ऑल्टो कार को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि वहां खड़ी एक बैंक की कैशवैन भी आग से प्रभावित हुई।
सूचना मिलन आग लगने से पार्किंग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल कर्मियों ने फॉम टेंडर मशीन की मदद से आग बुझाई और उसे अन्य वाहनों तक फैलने से रोका।
मामले का पूरा विवरण
घटना में बैंक की कैशवैन को अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ, जबकि दोनों कारें काफी क्षतिग्रस्त हो गईं। फायर ब्रिगेड के लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलते ही लाल बत्ती सेंटर से गाड़ियां रवाना कर दी थी। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।
हादसे में किसी को जानि हानि नहीं हुई। अब आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
This website follows the DNPA Code of Ethics.।




