पानीपत शहर: गोशाला मंडी स्थित जीटी रोड पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के आठवें दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया। कथा के दौरान भजनों और कीर्तनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते दिखाई दिए।
कथा के दौरान पंडित श्री अखिलेश शुक्ला शास्त्री ने भागवत महापुराण के पावन प्रसंगों का मार्मिक और संगीतमय वर्णन किया, जिससे पूरा पंडाल भक्तिरस में डूबा नजर आया। कथावाचक पंडित अखिलेश शुक्ला शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सत्य, धर्म, सेवा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
मामले का पूरा विवरण
उन्होंने कहा कि भागवत कथा मनुष्य को मोह-माया से मुक्त कर जीवन को सही दिशा प्रदान करती है और समाज में सकारात्मकता का संचार करती है। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर किशोरी शुक्ला, वेद प्रकाश तिवारी, सुषमा शर्मा, सुधा रानी, मूर्ति देवी, मंजू देवी और आशा रानी उपस्थित रही।




