रविवार, 22 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: गायत्री महायज्ञ में आहुति डाल विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति और सर्वमंगल के लिए की प्रार्थना

पानीपत शहर: फोटो-संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को वैदिक परिवार ने गायत्री महायज्ञ एवं वार्षिक उत्सव समारोह आध्यात्मिक उल्लास के साथ।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 11:01 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: गायत्री महायज्ञ में आहुति डाल विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति और सर्वमंगल के लिए की प्रार्थना
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: गायत्री महायज्ञ में आहुति डाल विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति और सर्वमंगल के लिए की प्रार्थना।
  • पानीपत शहर: फोटो-संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत।
  • इसका शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और पवित्र हवन के साथ हुआ।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: फोटो-संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार को वैदिक परिवार ने गायत्री महायज्ञ एवं वार्षिक उत्सव समारोह आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया।

इसका शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और पवित्र हवन के साथ हुआ। सभी ने हवन में आहुति डालकर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति और सर्वमंगल की कामना की।

मामले का पूरा विवरण

समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता रही और कार्यक्रम स्वामी सच्चिदानंद महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुआ। डॉ. अर्चना गुप्ता ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अपने आध्यात्मिक विचारों एवं वैदिक ज्ञान के माध्यम से जीवन में संस्कार, अनुशासन, सद्भावना और सकारात्मक चिंतन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सुमिता अरोड़ा ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियां प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में उत्तम संस्कार, नैतिकता, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों का विकास करना भी है।

समारोह के समापन में अतिथियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया और समारोह का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस अवसर पर वैदिक परिवार के प्रधान डॉ. पवन बंसल, सचिव डॉ. राजबीर आर्य, कोषाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सहसचिव राजीव सचदेवा, उपप्रधान आशीष दुहन और महिला प्रमुख मोनिका दुहन उपस्थिति रही।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: गायत्री महायज्ञ में आहुति डाल विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि, शांति और सर्वमंगल के लिए की प्रार्थना | पानीपत लाइव - Panipat Live