मतलौडा: -प्राकृतिक आहार व थेरेपी से शुगर, बीपी व जोड़ों के दर्द में मिली राहत, भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने की घोषणासंवाद न्यूज एजेंसी मतलौडा। ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर में चार दिवसीय नेचुरल लाइफ स्टाइल (एनएलएस) स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया।
नेचुरल लाइफ स्टाइल अस्पताल, दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस शिविर में विभिन्न राज्यों से आए 51 प्रतिभागियों ने प्राकृतिक जीवनशैली से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य सुधारने का प्रशिक्षण लिया।
मामले का पूरा विवरण
समापन पर बीके रजनी पिल्लूखेड़ा, बीके मंजू सोनीपत, बीके मोनिका सोनीपत, बीके पूनम दिल्ली व बीके ममता नरवाना ने बताया कि प्राकृतिक आहार पद्धति और थेरेपी से उन्हें लाभ मिला है। नोएडा के 72 वर्षीय शरण लाल ने शुगर में राहत मिलने की बात कही।
वीं कई अन्य ने चार दिनों में बीपी, घुटनों के दर्द और कब्ज में आराम महसूस किया। ब्रह्माकुमारीज पानीपत सबजोन निदेशक बीके भारत भूषण व बीके सुमन ने एनएलएस संस्थापक आचार्य डॉ. मोहन गुप्ता, निदेशक डॉ. पूजा बंसल और उनकी टीम को सम्मानित किया।
संयोजक बीके अश्वनी दीवान व बीके तिलकराज की भी सराहना की। बीके भारत भूषण ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की घोषणा की।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
एनएलएस की 25 सदस्यीय टीम ने सुबह-शाम स्वास्थ्य जांच कर फल, सलाद व बिना मसालों का प्राकृतिक भोजन दिया। प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।




