पानीपत शहर: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किया सम्मानित, मुलतानी भाषा में बनी उनकी लघु फिल्म पियू दी सलाह को मिल रही सराहनासंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। मुलतानी भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर कलाकार एवं साहित्यकार कमल नयन वर्मा को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर शहरी विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी भी मौजूद रहीं। कमल नयन वर्मा और उनके पुत्र देव वर्मा ने अतिथियों को नीम करौली बाबा का चित्र भेंट किया।
मामले का पूरा विवरण
कमल नयन वर्मा लंबे समय से मुलतानी भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। मुलतानी भाषा में उनके द्वारा बनाई गई कई फिल्में समाज को सकारात्मक संदेश दे चुकी हैं।
हाल ही में उनकी लघु फिल्म 'पियू दी सलाह' उनके यूट्यूब चैनल 'मुलतानी बोली' पर प्रदर्शित हुई है, जिसे दर्शकों की सराहना मिल रही है। फिल्म में कमल नयन वर्मा, चितरंजन बतरा, प्रिया खुराना और रंकुश गेरा ने अभिनय किया है।
इसका निर्देशन करनाल के राम कुशल ने किया है, जबकि संगीत मनोज मनचंदा ने दिया है। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, विधायक प्रमोद विज और मेयर कोमल सैनी ने कमल नयन वर्मा के प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य में भी समाजहित में इसी तरह कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, समाजसेवी हरगोविंद झांब और भजन गायक राजकुमार भारद्वाज भी मौजूद रहे।




