शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
प्रशासन व निगमपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: जीटी रोड पर पुरानी तहसील की जगह बनेगा सामुदायिक केंद्र

पानीपत शहर: विधायक प्रमोद विज की मांग पर मुख्यमंत्री ने शुरू कराई जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया, 10 करोड़ रुपये होंगे खर्चमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 01:00 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: जीटी रोड पर पुरानी तहसील की जगह बनेगा सामुदायिक केंद्र
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: जीटी रोड पर पुरानी तहसील की जगह बनेगा सामुदायिक केंद्र।
  • पानीपत शहर: विधायक प्रमोद विज की मांग पर मुख्यमंत्री ने शुरू कराई जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया, 10 करोड़।
  • जीटी रोड स्थित जर्जर पुरानी तहसील की जगह करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: विधायक प्रमोद विज की मांग पर मुख्यमंत्री ने शुरू कराई जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया, 10 करोड़ रुपये होंगे खर्चमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही सामुदायिक केंद्र की सौगात मिलेगी।

जीटी रोड स्थित जर्जर पुरानी तहसील की जगह करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग की जमीन नगर निगम को हस्तांतरित की जाएगी।

मामले का पूरा विवरण

विधायक ने बताया कि पानीपत तहसील के नए लघु सचिवालय में स्थानांतरित होने के बाद से जीटी रोड स्थित पुराना भवन खाली पड़ा है। जर्जर अवस्था में होने के कारण इसका उपयोग नहीं हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इस भवन के पीछे तहसील कैंप की घनी आबादी है। क्षेत्र में सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कोई बड़ा सामुदायिक भवन या खुला स्थान उपलब्ध नहीं है।

ऐसे में स्थानीय लोगों को छोटे आयोजनों के लिए भी दूर स्थित महंगे बैंक्वेट हॉल का सहारा लेना पड़ता है। विधायक ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग की गई थी।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

नगर निगम की ओर से परियोजना की संभाव्यता रिपोर्ट भी तैयार की जा चुकी है। अब जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।

इससे तहसील कैंप के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी। इस सौगात के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने विधायक प्रमोद विज का आभार जताया है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: जीटी रोड पर पुरानी तहसील की जगह बनेगा सामुदायिक केंद्र | पानीपत लाइव - Panipat Live