शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: दिव्यांग शिविर में पहले दिन नहीं पहुंचा एक भी आवेदक, छह चिकित्सक करते रहे इंतजार

समालखा: समालखा सामान्य अस्पताल में अब हर महीने पहले और तीसरे शुक्रवार को बनेंगे दिव्यांगता प्रमाणपत्र; विशेषज्ञों के शिविर में जाने से जिला अस्पताल की ओपीडी।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 12:49 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: दिव्यांग शिविर में पहले दिन नहीं पहुंचा एक भी आवेदक, छह चिकित्सक करते रहे इंतजार
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: दिव्यांग शिविर में पहले दिन नहीं पहुंचा एक भी आवेदक, छह चिकित्सक करते रहे इंतजार।
  • समालखा: समालखा सामान्य अस्पताल में अब हर महीने पहले और तीसरे शुक्रवार को बनेंगे दिव्यांगता प्रमाणपत्र।
  • समालखा के सामान्य अस्पताल में शुक्रवार को दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहला।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: समालखा सामान्य अस्पताल में अब हर महीने पहले और तीसरे शुक्रवार को बनेंगे दिव्यांगता प्रमाणपत्र; विशेषज्ञों के शिविर में जाने से जिला अस्पताल की ओपीडी प्रभावितसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत।

समालखा के सामान्य अस्पताल में शुक्रवार को दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहला शिविर लगाया। इसमें छह विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पूरे दिन बैठी रही, लेकिन प्रमाणपत्र बनवाने के लिए एक भी व्यक्ति नहीं पहुंचा।

मामले का पूरा विवरण

जिला नागरिक अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए शिविर लगाया जाता है। यहां बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को समालखा के सामान्य अस्पताल में भी शिविर शुरू किया है।

नोडल अधिकारी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बिजेंद्र हुड्डा की देखरेख में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. केतन भारद्वाज, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शिवांजलि, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल, फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सुबह ही समालखा पहुंच गए थे।

हालांकि, पहले दिन कोई आवेदक नहीं पहुंचा और टीम को पूरा दिन इंतजार करना पड़ा। विशेषज्ञों के बिना 150 मरीजों को लौटना पड़ाविशेषज्ञ चिकित्सकों के समालखा शिविर में जाने से जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी भी प्रभावित हुई।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

सामान्य दिनों में अस्पताल की ओपीडी करीब 1500 रहती है, जबकि शुक्रवार को यह घटकर लगभग 1200 रह गई। इसके अलावा करीब 150 मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के नहीं मिलने के कारण बिना दवा के लौटना पड़ा।

आजाद नगर निवासी रमेश ने बताया कि उन्हें आंखों की जांच करानी थी, लेकिन अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं मिले। ऐसे में उन्हें वापस लौटना पड़ा और अब शनिवार को दोबारा आना होगा।

अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए शिविर लगाया जाता है अब इसे समालखा में भी शुरू किया गया है। महीने में पहले व तीसरे शुक्रवार को समालखा सामान्य अस्पताल में बोर्ड की टीम बैठेगी।

डॉ. बिजेंद्र हुड्डा, कार्यक्रम नोडल अधिकारी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: दिव्यांग शिविर में पहले दिन नहीं पहुंचा एक भी आवेदक, छह चिकित्सक करते रहे इंतजार | पानीपत लाइव - Panipat Live