समालखा: -भव्य शृंगार सेवा के साथ बाबा श्याम को अर्पित किया विशाल केक, श्रद्धालुओं ने किए दर्शनसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। वृंदावन ट्रस्ट ने शुक्रवार को चुलकाना धाम स्थित श्याम मंदिर में बाबा श्याम का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम से मनाया।
इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने बाबा श्याम का भव्य शृंगार कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा के जन्मोत्सव की खुशियों को विशेष बनाने के लिए विशाल केक बाबा श्याम के चरणों में अर्पित किया।
मामले का पूरा विवरण
इसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा और बाबा श्याम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इससे मंदिर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा।
ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल और महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाना प्रत्येक भक्त के लिए सौभाग्य और आनंद का विषय है। बाबा श्याम की कृपा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
बाबा के जन्मोत्सव पर विशाल केक काटकर बाबा को जन्मदिवस की शुभकामना देकर आशीर्वाद प्राप्त किया और बाबा का शृंगार किया। ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग ने सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
चुलकाना धाम सेवा समिति के पूर्व प्रधान रोशन लाल छोक्कर ने कहा कि मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर मिले, इसके लिए व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। जन्मोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अनुभव सिंगला, ईशु गोयल और वरुण सिंगला उपस्थित रहे।




