शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: राज्य स्तरीय क्विज में आईबी कॉलेज और पोस्टर मेकिंग में दयाल सिंह कॉलेज अव्वल

पानीपत शहर: -आर्य पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन, छह टीमों ने दिखाई प्रतिभासंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 11:57 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: राज्य स्तरीय क्विज में आईबी कॉलेज और पोस्टर मेकिंग में दयाल सिंह कॉलेज अव्वल
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: राज्य स्तरीय क्विज में आईबी कॉलेज और पोस्टर मेकिंग में दयाल सिंह कॉलेज अव्वल।
  • पानीपत शहर: -आर्य पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन, छह टीमों ने दिखाई प्रतिभासंवाद।
  • क्विज प्रतियोगिता में आईबी कॉलेज पानीपत की टीम ने प्रथम और पोस्टर मेकिंग में दयाल सिंह कॉलेज, करनाल की।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: -आर्य पीजी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन, छह टीमों ने दिखाई प्रतिभासंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग एवं कौटिल्य इकोनॉमिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राज्य स्तरीय अंतर महाविद्यालय क्विज व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई।

क्विज प्रतियोगिता में आईबी कॉलेज पानीपत की टीम ने प्रथम और पोस्टर मेकिंग में दयाल सिंह कॉलेज, करनाल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की छह टीमों ने भाग लिया।

मामले का पूरा विवरण

क्विज में भारतीय, हरियाणा और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इसमें आईबी कॉलेज पानीपत प्रथम, दयाल सिंह कॉलेज करनाल द्वितीय और देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय पानीपत तृतीय स्थान पर रहा।

पोस्टर मेकिंग में प्रतिभागियों ने एआई के युग में भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति विषयों पर अपनी रचनात्मकता दिखाई। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. मंजू शर्मा और विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश सिंगला ने निभाई।

इसमें दयाल सिंह कॉलेज करनाल ने पहला, आईबी कॉलेज पानीपत ने दूसरा और मेजबान आर्य पीजी कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने विजेताओं से कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उन्हें वर्तमान आर्थिक चुनौतियों के प्रति जागरूक बनाते हैं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

उप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश सिंगला ने बताया कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर एआई और डिजिटल अर्थव्यवस्था के व्यावहारिक पहलुओं से जोड़ना है।

इस अवसर पर डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. अंजू मलिक, डॉ. वर्षा, प्राध्यापिका कुशागरा, शीतल, ज्योति व प्राध्यापक आशीष मौजूद रहे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: राज्य स्तरीय क्विज में आईबी कॉलेज और पोस्टर मेकिंग में दयाल सिंह कॉलेज अव्वल | पानीपत लाइव - Panipat Live