शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: बाल विवाह रोकने के लिए 21 दिसंबर तक चलेगा अभियान, आमजन का सहयोग लेगा प्रशासन

पानीपत शहर: -देवउठनी एकादशी के बाद होने वाली शादियों पर प्रशासन की नजरमाई सिटी रिपोर्टर पानीपत। बाल विवाह को खत्म करने के लिए प्रशासन आगे आया है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 12:10 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: बाल विवाह रोकने के लिए 21 दिसंबर तक चलेगा अभियान, आमजन का सहयोग लेगा प्रशासन
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: बाल विवाह रोकने के लिए 21 दिसंबर तक चलेगा अभियान, आमजन का सहयोग लेगा प्रशासन।
  • पानीपत शहर: -देवउठनी एकादशी के बाद होने वाली शादियों पर प्रशासन की नजरमाई सिटी रिपोर्टर पानीपत।
  • इसमें ग्राम पंचायत सरपंच व पार्षद का भी साथ लिया जाएगा।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: -देवउठनी एकादशी के बाद होने वाली शादियों पर प्रशासन की नजरमाई सिटी रिपोर्टर पानीपत। बाल विवाह को खत्म करने के लिए प्रशासन आगे आया है।

इसमें ग्राम पंचायत सरपंच व पार्षद का भी साथ लिया जाएगा। इसके साथ पुलिस का साथ लिया जाएगा।

मामले का पूरा विवरण

यह अभियान देवउठनी एकादशी से शुरू किया जाएगा और 21 दिसंबर तक चलेगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा ही नहीं, बल्कि कानूनन अपराध भी है।

बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006 के तहत बाल विवाह करवाने, इसमें सहयोग करने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समग्र विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है तथा उनके सामने अनेक सामाजिक व शारीरिक चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं।

इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उपायुक्त ने बताया कि जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

यह 21 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के जरिए गांवों और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल विवाह की आशंका या सूचना मिलने पर बिना किसी देरी के मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या चौकी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सूचना दें।

इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 पर भी सूचना दी जा सकती है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: बाल विवाह रोकने के लिए 21 दिसंबर तक चलेगा अभियान, आमजन का सहयोग लेगा प्रशासन | पानीपत लाइव - Panipat Live