पानीपत शहर: फोटो- 2संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड कार्यालय के मंदिर में बैठक हुई।
इसमें अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को कामयाब करने पर चर्चा की गई। रैली को कामयाब करने के लिए ब्लाक के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर रिटायर्ड कर्मचारियों को जागृत करेंगे।
मामले का पूरा विवरण
बैठक ब्लॉक प्रधान ओमप्रकाश की अध्यक्षता में की संपन्न हुई और बैठक का संचालन ब्लॉक सचिव सत्यवान रोहिल्ला ने किया गया। जिला प्रधान शीशपाल मालिक और वरिष्ठ उप प्रधान ईश्वर शर्मा ने बताया कि पानीपत का प्रत्येक रिटायर कर्मचारी चाहे वह केंद्र सरकार का हो या हरियाणा सरकार का 12 दिसंबर की रैली में चढ़कर भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को 65, 70 और 75 वर्ष की आयु के रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी करना तथा कैशलेस मेडिकल और मेडिकल भत्ता एक हजार से तीन हजार रुपये करने की मांग की गई, पुरानी पेंशन बहाल करना, काॅम्यूटेशन 15 वर्ष की बजाय 10 वर्ष आठ महीने में पूरी करना और 18 महीने का कोरोना काल का बकाया डीए देना इत्यादि शामिल है।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर, धनपत, जोगिंद्र चावला, दिलावर राठी, मेहर सिंह, योगराज और रणधीर सिंह उपस्थित रहे।




