शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह के साथ श्याम कीर्तन की रही धूम

पानीपत शहर: -चार माह बाद देवउठनी एकादशी को योगनिद्रा से जागे भगवान श्री हरिचातुर्मास खत्म होने के साथ शुरू हुए शादी-ब्याहदेवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 11:50 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह के साथ श्याम कीर्तन की रही धूम
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह के साथ श्याम कीर्तन की रही धूम।
  • पानीपत शहर: -चार माह बाद देवउठनी एकादशी को योगनिद्रा से जागे भगवान श्री हरिचातुर्मास खत्म होने के साथ।
  • देवउठनी एकादशी पर चार माह बाद शुक्रवार को भगवान विष्णु योगनिद्रा से उठे।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: -चार माह बाद देवउठनी एकादशी को योगनिद्रा से जागे भगवान श्री हरिचातुर्मास खत्म होने के साथ शुरू हुए शादी-ब्याहदेवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु-माता लक्ष्मी की पूजा व व्रत का है विधानसंवाद न्यूज एजेंसीपानीपत।

देवउठनी एकादशी पर चार माह बाद शुक्रवार को भगवान विष्णु योगनिद्रा से उठे। चातुर्मास के समापन के साथ मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हुआ।

मामले का पूरा विवरण

शुक्रवार को जिले में करीब छह स्थानों पर तुलसी विवाह कार्यक्रम के साथ श्याम कीर्तन किया गया। साथ ही लोगों ने घरों में तुलसी पूजन किया।

मॉडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर सभा द्वारा तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें वर पक्ष की रस्म लोकेश अरोड़ा और वधु पक्ष की रस्म मनोहर लाल सेतिया ने निभाई।

शाम को ठाकुरजी की भव्य बरात निकाली गई। मंदिर सभा के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है, इसी दिन तुलसी और शालिग्राम का विवाह होता है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इसी के साथ चार माह से वर्जित मांगलिक कार्य शादी, घर प्रवेश और नई चीजें कार आदि खरीदना शुरू होते हैं। हर साल की तरह इस साल भी मंदिर में तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव मनाया गया।

महिला मंडली ने सत्संग और भजन-कीर्तन किया। फिर ठाकुरजी की भव्य बरात ने मनोहर लाल सेतिया के निवास स्थान से मंदिर के लिए प्रस्थान किया।

बरात शाम को मंदिर प्रांगण पहुंची। इसके बाद वरमाला और विवाह की सभी रस्म विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुई।

उसके बाद लंगर की व्यवस्था रही। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और तुलसी को शालिग्राम के साथ विदा किया गया।

हर कोई विदाई की रस्म के दौरान भावुक हो गया।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह के साथ श्याम कीर्तन की रही धूम | पानीपत लाइव - Panipat Live