शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

महिलाओं के जोरदार मुकाबले, पट्टीकल्याणा की महक 400 मीटर दौड़ में प्रथम

समालखा: महिलाओं के जोरदार मुकाबले, पट्टीकल्याणा की महक 400 मीटर दौड़ में प्रथम हरियाणा के पानीपत में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आर्य कॉलेज में जिला स्तरीय।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 06:35 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
महिलाओं के जोरदार मुकाबले, पट्टीकल्याणा की महक 400 मीटर दौड़ में प्रथम
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • महिलाओं के जोरदार मुकाबले, पट्टीकल्याणा की महक 400 मीटर दौड़ में प्रथम।
  • समालखा: महिलाओं के जोरदार मुकाबले, पट्टीकल्याणा की महक 400 मीटर दौड़ में प्रथम हरियाणा के पानीपत में।
  • इस दौरान महिलाओं के जोरदार मुकाबले हुए।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: महिलाओं के जोरदार मुकाबले, पट्टीकल्याणा की महक 400 मीटर दौड़ में प्रथम हरियाणा के पानीपत में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आर्य कॉलेज में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान महिलाओं के जोरदार मुकाबले हुए। दौड़ व साइकिल प्रतियोगिता रोमांचक रही।

मामले का पूरा विवरण

इस दौरान 400 मीटर दौड़ में पट्टीकल्याणा की रहने वाली महक ने प्रथम स्थान पाया। वहीं 300 मीटर दौड़ में गांव बिहौली निवासी रितिका प्रथम रहीं।

इस दौरान महिला एवं बाल कल्याण विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सिमरन विशेषतौर पर मौजूद रहीं। प्रतियोगिता के उपरांत डीपीओ सिमरन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

यह प्रतियोगिता खंड स्तर पर जीत कर आई महिलाओं के बीच आयोजित करवाई गई। हर खंड से वितेजा महिला पहुंचने प्रतियोगिता बहुत ही रोमांचक रही।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

यह मिली ईनाम राशि जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम रहने वाली महिला को 4100 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 3100 रुपये व तीसरे स्थान पर रहने वाली महिला खखिलाड़ी को 2100 रुपये का नकद इनाम दिया गया है।

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि महिलाएं शिक्षा व खेल के क्षेत्र में काफी क्षमता रखती हैं। इसलिए उनको इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए।

झांबा की शबाना ने जीती म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी करवाई गई। यह प्रतियोगिता 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए रहीं।

इसमें झांबा गांव की शबाना प्रथम, इसराना खंड के ग्वालड़ा गांव की कमलेश दूसरे और पानीपत ग्रामीण के गांव जीतगढ़ की रेखा तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में सौदापुर निवासी कुसुम देवी ने पहला, सिवाह गांव की राजबाला ने दूसरा और खोजकीपुर की मीनू ने तीसरा स्थान पाया।

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पानीपत शहर के हरिनगर की प्रीति ने पहले स्थान पर हीं। वहीं गंजबर गांव की सोनिया दूसरे और झांबा की जमीला तीसरे स्थान पर रहीं।

30 वर्ष से कम आयु वर्ग के परिणाम इसी प्रकार 30 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में भी रोमाचंक मुकाबले हुए। पांच किलोमीटर साइकिल रेस में भालसी गांव की कविता रानी पहले, माजरा की शबनम दूसरे और गढ़ी सिकंदरपुर गांव की तमन्ना तीसरे स्थान पर रहीं।

300 मीटर दौड़ में बिहौली की रितिका ने प्रथम, पट्टीकल्याणा की दिव्या द्यतीय और मतलौडा की खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत ब्रेकिंग सुर्खियां

1

हरियाणा में गरीबों का घर का सपना होगा पूरा, घर के साथ मिलेंगी बिजली,पानी, सोलर सुविधा, सरकार ने तैयार किया प्लान

2

हरियाणा में पेयजल नेटवर्क का होगा कायाकल्प, 2513 किलोमीटर पुरानी पाइपलाइन बदलेगी सरकार

3

हरियाणा से दिल्ली के बीच में 13500 करोड़ की नई अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन को मंजूरी, 2031 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट

4

हरियाणा के इस शहर में सड़कों का बड़ा मेकओवर, 6 लेन रोड, मल्टी लेवल पार्किंग और नए चौकों की तैयारी

5

पानीपत के कुराड़ के पास बनाई जा रही नकली कोल्डड्रिंक: रेड में हुआ नकली कोका कोला, माउंटेन ड्यू और स्प्राइट की नकली बोतलें बनाने

6

हरियाणा रोडवेज का बढ़ेगा बेड़ा, 500 नई बसें होगी शामिल, जाने किस जिले को कितनी बसें मिली

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
महिलाओं के जोरदार मुकाबले, पट्टीकल्याणा की महक 400 मीटर दौड़ में प्रथम | पानीपत लाइव - Panipat Live