खेल व युवा: Haryana Pipeline Replacement : हरियाणा के प्रत्येक शहर व गांव की पेयजल नेटवर्क का कायाकल्प होने वाला है। शहरों व गांव में वर्षों पहले बिछाई गई पाइप लाइन जंग लग चुका है और घरों तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाती है।
ऐसे में हरियाणा सरकार की तरफ से इन सभी लाइनों को बदलने के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। इसके लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने 1863.77 करोड़ रुपये का रोडमैप तैयार किया है।
मामले का पूरा विवरण
इसके तहत प्रदेशभर में कुल 2513.66 किलोमीटर पेयजल पाइपलाइन बदली जाएगी। विभाग ने इस काम के लिए 798 एस्टीमेट तैयार किए हैं।
योजना का उद्देश्य कम प्रेशर, लीकेज और पानी की बर्बादी जैसी समस्याओं को दूर करना है। सरकार द्वारा इस काम को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि काम को जल्द से जल्द व बेहतर किया जा सके।
दो चरणों में काम को किया जाएगा पूरा हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा के निर्देश पर तैयार इस योजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 1184.17 करोड़ रुपये के 403 एस्टीमेट प्रशासनिक स्वीकृति के बाद प्रगति पर हैं।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
इनके तहत 1146.85 किलोमीटर पुरानी पाइपलाइन बदली जानी है। इसमें से 430.86 किलोमीटर पाइपलाइन बदलने का काम पूरा हो चुका है।
इसके लिए प्रदेश के जिलों के हिसाब से इन चरणों को गठित किया जाएगा। दूसरे चरण में 679.60 करोड़ रुपये के 395 अतिरिक्त एस्टीमेट चिह्नित किए गए हैं।
इनके माध्यम से 1366.81 किलोमीटर पाइपलाइन बदली जाएगी। इस चरण में 330.88 करोड़ रुपये से पाइपलाइन बदलने और 348.72 करोड़ रुपये अन्य संबंधित कार्यों पर खर्च होंगे।
मंत्री गंगवा ने बताया कि पुरानी पाइपलाइनों में जंग और दूसरी परतें जमने से पानी के बहाव का रास्ता संकरा हो जाता है। इससे सप्लाई का प्रेशर घटता है।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।
वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।
यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।




