खेल व युवा: युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा के तत्वावधान में एसडी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आगाज किया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों, आईटीआई और युवा क्लबों से आए 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के करीब 300 युवाओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर परकॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा और आईटीआई के प्रधानाचार्य सतीश मछाल ने उनका स्वागत किया।
मामले का पूरा विवरण
इस अवसर पर मानसी एंड टीम ने ग्रुप पॉप सांग में हरियाणवी रागनी बसे बसाए घर नै खोदै, या बैरण सै डैण पिया... की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। वहीं नशा तो आदमी की जिंदगी नै बर्बाद कर देवै सै... और चालो री चालो... जैसे गीतों ने दर्शकों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने खेल के मैदान में पसीना बहाया कर, नशे की गलियों के चक्कर ना लगाया कर... मां-बाप ने सपने पाले हैं तेरे खातर, उन सपनां नै मिट्टी में ना मिलाया कर। ना बोतल में मस्ती, ना नशे में शान सै, मेहनत करण आणे छोरे की अलग पिछाण सै, खेल शिक्षा को अपणा हथियार बनाओ, तू इस देश का असली जवान सै... जैसे गीतों से युवाओं में नशे के खिलाफ अलख जगाई।
उन्होंने कहा कि नशे से स्वयं दूर रहना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना प्रत्येक युवा की जिम्मेदारी है। नशा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों में लगानी चाहिए। नशा मुक्त भारत के संकल्प को जन आंदोलन बनाना होगा।
महोत्सव की थीम नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रही। इस दौरान युवाओं ने सामूहिक लोक नृत्य, समूह गीत, हरियाणवी रागनी, ग्रुप पॉप सांग और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ आवाज उठाई।
इसके अलावा पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिता के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने युवाओं को खेल और शिक्षा को हथियार बनाकर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
नुक्कड़ नाटक में नशा मुक्ति का दिया संदेश नुक्कड़ नाटकों में कलाकारों ने सुनो-सुनो भई सुनो-सुनो, हम सबकी है एक पुकार, नशा मुक्त हो हर परिवार के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
समय बड़ा गंभीर है, हम सबको रखना धीर है, लड़ जाना है, नशे को जड़ से मिटाना है जैसे संवादों से युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया। मंच संचालकों ने भी कहावतों और चुटकुलों के जरिये नशे के दुष्परिणामों पर कटाक्ष किया।
छह विधाओं में हो रहीं प्रतियोगिताएंमहोत्सव में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, हिंदी कविता लेखन, चित्रकला और सामूहिक लोक वादन सहित छह विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
विजेताओं को 2100 से 41 हजार रुपये तक की नकद पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। प्रत्येक विधा के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में पानीपत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शुक्रवार को समापन समारोह में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ विजेताओं को सम्मानित करेंगे। संवाद--------------- एसडी कॉलेज में आयोजित जिला युवा महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।
- संवाद एसडी कॉलेज में आयोजित जिला युवा महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।




