गुरुवार, 19 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

36 करोड़ से बदलेगी हरियाणा के इस स्टेडियम की तस्वीर, खिलाड़ियों को मिलेगा स्विमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक

खेल व युवा: Haryana Sports Infrastructure : हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में खेल की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है, ताकि ग्रामीण आंचाल से निकलने वाली खिलाड़ी।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 09:13 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
36 करोड़ से बदलेगी हरियाणा के इस स्टेडियम की तस्वीर, खिलाड़ियों को मिलेगा स्विमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • 36 करोड़ से बदलेगी हरियाणा के इस स्टेडियम की तस्वीर, खिलाड़ियों को मिलेगा स्विमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक।
  • खेल व युवा: Haryana Sports Infrastructure : हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में खेल की सुविधाओं को।
  • हरियाणा सरकार ने सोनीपत शहर के सेक्टर-4 स्थित करीब 30 एकड़ में फैले खेल स्टेडियम के कायाकल्प की योजना बनाई है।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana Sports Infrastructure : हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में खेल की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है, ताकि ग्रामीण आंचाल से निकलने वाली खिलाड़ी अपने खेल को सुधार सके। जहां पर जिला स्तर पर ही उनको अंतरराष्ट्रीय मानकों के हिसाब से खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

हरियाणा सरकार ने सोनीपत शहर के सेक्टर-4 स्थित करीब 30 एकड़ में फैले खेल स्टेडियम के कायाकल्प की योजना बनाई है। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण ने स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का खाका तैयार कर लिया है।

मामले का पूरा विवरण

इसके जीर्णोद्धार और नए निर्माण कार्यों पर करीब 36 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। स्टेडियम में 6 खेलों की सुविधा बढ़ जाएगी।

एक तरह से यह खेलों का हब हो जाएगा। फिलहाल इस 30 एकड़ के विशाल स्टेडियम परिसर में मुख्य रूप से केवल हाकी और एथलेटिक्स के अभ्यास की ही सुविधा उपलब्ध है।

खेल विभाग के पास पर्याप्त बजट न होने के कारण मैदानों की हालत खस्ता थी और रख-रखाव के अभाव में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में भारी बाधा आ रही थी। खिलाड़ियों को हो रही परेशानी व स्टेडियम की जर्जर हालत को देखते हुए इसके विकास का जिम्मा एसएमडीए को सौंपा गया।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

सेक्टर-4 स्टेडियम में खेल विभाग की नर्सरियों के अलावा निजी प्रशिक्षकों के पास रोजाना करीब 1500 से दो हजार खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। इन खेलों के ग्राउंड तैयार होंगे, स्वीमिंग पूल भी मिलेगा स्टेडियम में अब एथलीट्स के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नया सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाएगा, जिसकी सुरक्षा के लिए चारदीवारी भी होगी।

साथ ही, मौजूदा हॉकी मैदान का नए सिरे से जीर्णोद्धार किया जाएगा। 30 एकड़ के इस परिसर में अब टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, कबड्डी मैट, रेसलिंग हॉल और आधुनिक स्केटिंग ट्रैक भी बनाए जाएंगे।

तैराकों के लिए एक आधुनिक स्विमिंग पूल का निर्माण होगा। सभी मैदानों के किनारे दर्शकों और खिलाड़ियों के बैठने के लिए स्टेयर्स तैयार की जाएंगी।

परिसर में बने पुराने और जर्जर शौचालयों को ध्वस्त कर उनकी जगह आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए टॉयलेट ब्लॉक बनाए जाएंगे। बता दें कि अभी तक टेनिस की सुविधा, स्वीमिंग पूल की सुविधा नहीं है।

इसके चलते परेशानी हो रही है। सोनीपत के जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सेक्टर-4 खेल स्टेडियम में अभी मुख्य रूप से हॉकी और एथलेटिक्स की ही सुविधाएं हैं।

अब एसएमडीए के माध्यम से करीब 36 करोड़ रुपए की लागत से इसका कायाकल्प होने जा रहा है। यहां एथलेटिक्स के लिए नया सिंथेटिक ट्रैक बिछने के साथ-साथ टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती और स्विमिंग पूल जैसी कई नई सुविधाएं जुड़ेंगी।

अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।

वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।

जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
36 करोड़ से बदलेगी हरियाणा के इस स्टेडियम की तस्वीर, खिलाड़ियों को मिलेगा स्विमिंग पूल और सिंथेटिक ट्रैक | पानीपत लाइव - Panipat Live