पानीपत शहर: नगर निगम शहर के पश्चिमी जोन में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करेगा। इसके लिए डक्टाइल आयरन (डीआई) जल आपूर्ति पाइपलाइन के छूटे हुए हिस्सों में बिछाई जाएगी।
इसके साथ बाकी टुकड़े को जोड़ने के साथ परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ पुरानी एसी व पीवीसी पाइपलाइन को बदला जाएगा।
मामले का पूरा विवरण
इस परियोजना की अनुमानित लागत 26.86 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। यह कार्य 210 दिन में पूरा करना होगा।
एजेंसी को 53,740 रुपये बयाना राशि जमा करानी होगी। शहर के पश्चिमी जोन में कई स्थानों पर पुरानी एसी व पीवीसी पाइपलाइन समय के साथ जर्जर हो चुकी हैं, जबकि कुछ हिस्सों में पाइपलाइन के मिसिंग लिंक होने के कारण पानी का दबाव और वितरण प्रभावित होता है।
पुरानी लाइनों में लीकेज, दूषित पानी की आशंका और कम दबाव की समस्या को दूर करने तथा सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य आवश्यक है। नई व मजबूत डीआई पाइपलाइन बिछने और पुरानी लाइनों के बदलने से वेस्ट जोन के नागरिकों को स्वच्छ और पर्याप्त दबाव के साथ पेयजल मिल सकेगा।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
पानी के रिसाव व बर्बादी पर रोक लगेगी, रखरखाव की लागत कम होगी। इसमें स्थानीय एलसी सोसाइटियों को कार्य का अवसर भी मिलेगा।
वर्जन :पश्चिमी जोन में पेयजल वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व निर्बाध बनाने के लिए यह निविदा जारी की गई है। पारदर्शी ई-प्रक्रिया के माध्यम से पात्र एलसी सोसाइटियों के जरिये निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराया जाएगा।
इससे लोगों को बेहतर जलापूर्ति का लाभ मिलेगा। रूपेश चंद्र, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।




