गुरुवार, 19 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: चीनी मिल में ऑनलाइन होगी प्रदूषण की निगरानी

पानीपत शहर: पर्यावरण मानकों और प्रदूषण नियंत्रण नियमों की निगरानी को पारदर्शी बनाने के लिए पानीपत सहकारी चीनी मिल में अत्याधुनिक ईटीपी डाटा ट्रांसमिशन डिस्प्ले।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 08:26 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: चीनी मिल में ऑनलाइन होगी प्रदूषण की निगरानी
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: चीनी मिल में ऑनलाइन होगी प्रदूषण की निगरानी।
  • पानीपत शहर: पर्यावरण मानकों और प्रदूषण नियंत्रण नियमों की निगरानी को पारदर्शी बनाने के लिए पानीपत सहकारी।
  • मिल प्रबंधन ने डिस्प्ले की खरीद, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: पर्यावरण मानकों और प्रदूषण नियंत्रण नियमों की निगरानी को पारदर्शी बनाने के लिए पानीपत सहकारी चीनी मिल में अत्याधुनिक ईटीपी डाटा ट्रांसमिशन डिस्प्ले लगाया जाएगा। इसके माध्यम से एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) से जुड़े आंकड़ों की ऑनलाइन निगरानी हो सकेगी।

मिल प्रबंधन ने डिस्प्ले की खरीद, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है। इच्छुक एजेंसियां 23 नवंबर को सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन निविदाएं जमा करा सकती हैं।

मामले का पूरा विवरण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से पिछले सप्ताह ही प्रदूषण नियंत्रण में लापरवाही को लेकर मिल को क्लोजर नोटिस जारी किया गया था। दो-कवर प्रणाली यानी तकनीकी और वित्तीय श्रेणी में जारी ओपन टेंडर के तहत चयनित एजेंसी डिस्प्ले की आपूर्ति और स्थापना करेगी।

इसके लगने से मिल के ट्रीटमेंट प्लांट में अपशिष्ट जल के शोधन से संबंधित आंकड़े वास्तविक समय में उपलब्ध हो सकेंगे। केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुसार ईटीपी के आंकड़ों का ऑनलाइन प्रसारण जरूरी है।

डिजिटल डिस्प्ले से संबंधित विभागों और निगरानी एजेंसियों को बिना किसी देरी के डाटा मिल सकेगा। इससे पर्यावरण मानकों के पालन में पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ी या लापरवाही की स्थिति पर समय रहते नजर रखी जा सकेगी।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

मशीनों की मरम्मत और उपकरणों की खरीद के लिए भी टेंडर : पेराई सत्र के सुचारू संचालन के लिए मिल प्रबंधन ने चार अन्य ई-टेंडर भी जारी किए हैं। इनमें मोटरों की रिवाइंडिंग, एमसीएस एरेटर ड्राइव की आपूर्ति, चीनी उत्पादन प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले फॉस्फोरिक एसिड और पॉलीथिन शीट की खरीद शामिल है।

इन दोनों आपूर्ति संबंधी निविदाओं के लिए 1280 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। मिल प्रबंधन का प्रयास है कि आवश्यक मशीनों की मरम्मत और उपकरणों की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित हो, ताकि पेराई और चीनी उत्पादन का काम प्रभावित न हो।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: चीनी मिल में ऑनलाइन होगी प्रदूषण की निगरानी | पानीपत लाइव - Panipat Live