गुरुवार, 19 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: दो करोड़ रुपये से तैयार स्टेशन मास्टर कक्ष जल्द होगा शुरू

पानीपत शहर: संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। रेलवे स्टेशन पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए नए स्टेशन मास्टर कक्ष का इसी माह के अंत तक संचालन शुरू हो जाएगा।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 08:24 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: दो करोड़ रुपये से तैयार स्टेशन मास्टर कक्ष जल्द होगा शुरू
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: दो करोड़ रुपये से तैयार स्टेशन मास्टर कक्ष जल्द होगा शुरू।
  • पानीपत शहर: संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत।
  • दो मंजिला इस भवन में कंट्रोल रूम सहित कुल सात कमरे बनाए गए हैं।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। रेलवे स्टेशन पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए नए स्टेशन मास्टर कक्ष का इसी माह के अंत तक संचालन शुरू हो जाएगा।

दो मंजिला इस भवन में कंट्रोल रूम सहित कुल सात कमरे बनाए गए हैं। नए कक्ष के शुरू होने से ट्रेनों के संचालन और निगरानी की व्यवस्था बेहतर होगी।

मामले का पूरा विवरण

साथ ही स्टेशन कर्मचारियों को भी कामकाज के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी। नए भवन में स्टेशन मास्टर कार्यालय, कंट्रोल रूम, स्टाफ रूम सहित अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

पुराने स्टेशन मास्टर कक्ष में जगह कम होने और ट्रेनों की संख्या बढ़ने के कारण कर्मचारियों को कामकाज में परेशानी होती थी। नए भवन के शुरू होने के बाद स्टेशन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य एक ही स्थान से संचालित किए जा सकेंगे।

रेलवे की ओर से भवन का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। फिलहाल फिनिशिंग और फर्नीचर लगाने का काम चल रहा है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इसके पूरा होते ही नए कक्ष में कामकाज शुरू कर दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलने के साथ यात्रियों की पूछताछ और शिकायतों का समाधान करने में भी सुविधा होगी।

स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि नए स्टेशन मास्टर कक्ष के शुरू होने से स्टेशन की संचालन व्यवस्था और बेहतर होगी। ट्रेनों की आवाजाही की निगरानी आसान होगी और यात्रियों को भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: दो करोड़ रुपये से तैयार स्टेशन मास्टर कक्ष जल्द होगा शुरू | पानीपत लाइव - Panipat Live