गुरुवार, 19 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: बिजली बिल नहीं भरा तो निगम काटेगा कनेक्शन

समालखा: बिजली निगम ने बकाया बिलों की वसूली और डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के लिए एक बार फिर अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 08:25 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: बिजली बिल नहीं भरा तो निगम काटेगा कनेक्शन
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: बिजली बिल नहीं भरा तो निगम काटेगा कनेक्शन।
  • समालखा: बिजली निगम ने बकाया बिलों की वसूली और डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के लिए एक बार।
  • अक्तूबर माह में बिजली निगम की ओर से बकाया बिलों की वसूली और कनेक्शन काटने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: बिजली निगम ने बकाया बिलों की वसूली और डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के लिए एक बार फिर अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस संबंध में बुधवार को समालखा सब डिवीजन के एसडीओ नरेश कुमार ने जेई की बैठक लेकर उन्हें बकाया बिलों की रिकवरी करने और लंबे समय से बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए।

अक्तूबर माह में बिजली निगम की ओर से बकाया बिलों की वसूली और कनेक्शन काटने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इसके तहत समालखा बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता के अंतर्गत आने वाली चारों सब डिवीजन के अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में उतारा गया था।

मामले का पूरा विवरण

अभियान के दौरान शहर और गांवों में उपभोक्ताओं से बकाया बिलों की राशि जमा करवाने के साथ-साथ डिफॉल्टरों के कनेक्शन भी काटे गए थे। हालांकि त्योहारों का सीजन नजदीक आने के कारण अभियान की रफ्तार धीमी पड़ गई थी।

समालखा सब डिवीजन के आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर माह में चलाए गए अभियान के दौरान 815 उपभोक्ताओं से करीब सवा करोड़ रुपये की बकाया राशि जमा कराई गई थी, जबकि 47 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए थे।

इन उपभोक्ताओं पर निगम का करीब 76 लाख रुपये बकाया है। वहीं, वर्तमान में समालखा सब डिवीजन के अंतर्गत शहर के अलावा 17 गांव आते हैं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इनमें 20 हजार रुपये से अधिक की बकाया राशि वाले करीब 3200 उपभोक्ताओं पर लगभग 23 करोड़ रुपये की राशि लंबित है। निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एसडीओ नरेश कुमार ने बैठक में जेई को अपने-अपने क्षेत्रों में बकायेदारों की सूची के अनुसार रिकवरी करने और जरूरत पड़ने पर बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। अधिकारियों के आदेश के बाद कर्मचारियों ने भी अभियान को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

जल्द ही शहर और गांवों में टीमों को उतारकर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: बिजली बिल नहीं भरा तो निगम काटेगा कनेक्शन | पानीपत लाइव - Panipat Live