गुरुवार, 19 नवंबर 2026
टेक्सटाइल व व्यापारपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: क्लोजर नोटिस से परेशान उद्यमियों ने सांसद भाटिया से लगाई गुहार

पानीपत शहर: प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर हो रही कार्रवाई और क्लोजर नोटिस से परेशान पानीपत के उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 08:25 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: क्लोजर नोटिस से परेशान उद्यमियों ने सांसद भाटिया से लगाई गुहार
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: क्लोजर नोटिस से परेशान उद्यमियों ने सांसद भाटिया से लगाई गुहार।
  • पानीपत शहर: प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर हो रही कार्रवाई और क्लोजर नोटिस से परेशान पानीपत के उद्यमियों के।
  • इस दौरान पानीपत डायर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उद्योगों की समस्याएं और।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर हो रही कार्रवाई और क्लोजर नोटिस से परेशान पानीपत के उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया से मुलाकात की।

इस दौरान पानीपत डायर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उद्योगों की समस्याएं और व्यावहारिक दिक्कतें उनके सामने रखीं। डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार कुल प्रदूषण में उद्योगों की हिस्सेदारी महज नौ प्रतिशत है, जबकि शेष प्रदूषण अन्य स्रोतों से होता है।

मामले का पूरा विवरण

इसके बावजूद रंगाई उद्योगों पर सख्ती की जा रही है। लगातार क्लोजर नोटिस जारी होने से उद्यमियों में चिंता है।

उद्यमियों ने 13 नवंबर को जीटी रोड पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था। राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने जल्द ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करवाने की बात कही। इस मौके पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र से वीरभान सिंगला, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स से राजीव अग्रवाल, अलीपुर-बरसत एसोसिएशन से पुनीत जैन, आसन कलां एसोसिएशन से अंकुर गुप्ता, एक्सपोर्ट एसोसिएशन से विभु पालीवाल, शिव मल्होत्रा, भारत बांगा, विकास चाचरा, नरेश, राजेश जैन और अजय मलिक मौजूद रहे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: क्लोजर नोटिस से परेशान उद्यमियों ने सांसद भाटिया से लगाई गुहार | पानीपत लाइव - Panipat Live