गुरुवार, 19 नवंबर 2026
टेक्सटाइल व व्यापारपानीपत ब्रेकिंग

20 से शादियों का धूम धड़ाका शुरू, नवंबर-दिसंबर में विवाह के 11 शुभ मुहूर्त, देखें

टेक्सटाइल व व्यापार: Dev Uthani Gyaras : दीपावली के बाद व्यापारियों को अब देव उठनी ग्यास से शुरू हो रहे विवाह सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 05:12 am बजे2 मिनट पठन1 व्यूज
शेयर करें:
20 से शादियों का धूम धड़ाका शुरू, नवंबर-दिसंबर में विवाह के 11 शुभ मुहूर्त, देखें
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • 20 से शादियों का धूम धड़ाका शुरू, नवंबर-दिसंबर में विवाह के 11 शुभ मुहूर्त, देखें।
  • टेक्सटाइल व व्यापार: Dev Uthani Gyaras : दीपावली के बाद व्यापारियों को अब देव उठनी ग्यास से शुरू हो रहे।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी से विवाह के लग्न शुरू होते हैं।
  • टेक्सटाइल व व्यापार से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

टेक्सटाइल व व्यापार: Dev Uthani Gyaras : दीपावली के बाद व्यापारियों को अब देव उठनी ग्यास से शुरू हो रहे विवाह सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दुकानदारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और बाजार में शादी के सामान की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कार्तिक मास की देवउठनी एकादशी से विवाह के लग्न शुरू होते हैं। इस बार एकादशी 20 नवंबर को है।

मामले का पूरा विवरण

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिंद्रा से जागते हैं और चातुर्मास समाप्त होता है। विवाह के शुभ मुहूर्त 22 नवंबर से शुरू होने की बात कही गई है।

नवंबर और दिसंबर में कुल 11 शुभ मुहूर्त हैं। नवंबर में विवाह के मुहूर्त 21, 24, 25 और 26 तारीख को हैं।

दिसंबर में दो, तीन, चार, पांच, छह, 11 और 12 तारीख शुभ हैं। सूर्य के 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश के साथ खरमास शुरू होगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इसके चलते 16 दिसंबर के बाद विवाह और अन्य मांगलिक कार्य 14-15 जनवरी तक नहीं होंगे। विवाह सीजन के लिए होटल और बैंक्वेट हाल की एडवांस बुकिंग की जा रही है।

टेंट हाउस, हलवाई और ब्यूटी पार्लर संचालकों को भी अग्रिम भुगतान दिया जा रहा है। ज्वैलर्स, कपड़ा, फर्नीचर और इलेक्ट्रानिक्स दुकानदारों को कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सैकड़ों जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। ग्राहकों की पसंद के लिए खास तैयारियां मुख्य बाजार स्थित हरि एंपोरियम के मालिक दीपक सैनी ने बताया कि विवाह समारोहों के लिए खास लहंगे, लांचा और सूट उपलब्ध कराए गए हैं।

एम्ब्रोयडरी, काटन और सिल्क सहित कई तरह की वैरायटी मंगवाई गई हैं। समारोहों में गाउन की भी विशेष मांग रहती है।

चार माह बाद शुरू होंगे विवाह लग्न : नवीन शास्त्री जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि चार महीने से विवाह और मांगलिक आयोजनों पर लगा विराम नवंबर में समाप्त होगा। देवउठनी एकादशी के साथ चातुर्मास का समापन माना जाता है।

इसके बाद विवाह, सगाई और गृह प्रवेश सहित मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। हिंदू धर्म में ऐसे कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त देखा जाता है।

पंचांग के अनुसार, 20 नवंबर की देवउठनी एकादशी से विवाह का दौर शुरू होगा।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
20 से शादियों का धूम धड़ाका शुरू, नवंबर-दिसंबर में विवाह के 11 शुभ मुहूर्त, देखें | पानीपत लाइव - Panipat Live