गुरुवार, 19 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है

पानीपत शहर: श्री श्याम सलोना परिवार की ओर से बुधवार को प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर के अग्रसेन भवन में प्रथम श्री श्याम मनुहार संकीर्तन का आयोजन हुआ।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 08:15 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है।
  • पानीपत शहर: श्री श्याम सलोना परिवार की ओर से बुधवार को प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर के अग्रसेन भवन में।
  • भजनों पर भक्त मस्ती में झूमते नजर आए।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: श्री श्याम सलोना परिवार की ओर से बुधवार को प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर के अग्रसेन भवन में प्रथम श्री श्याम मनुहार संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस दाैरान गायक आयुष कंसल ने हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है... और सांवरिया सेठ मेरी नैया पार लगा देना भजन की प्रस्तुति दी।

भजनों पर भक्त मस्ती में झूमते नजर आए। वहीं, हनुमानगढ़ से आईं भजन गायिका नेहा शर्मा ने खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया।

मामले का पूरा विवरण

दिल्ली से आए भविष्य सीकरी और विशु म्यूजिकल ग्रुप ने भी भजनों से समां बांधा। कार्यक्रम के दाैरान कोलकाता से मंगवाए गए विशेष सुगंधित फूलों से बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित प्रवीण शास्त्री और देवेंद्र पुजारी ने पूजा-अर्चना और ज्योत प्रज्वलित कर किया। महामंडलेश्वर नैना ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता संजय अग्रवाल और अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल तायल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। संकीर्तन के समापन पर महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: हारा हूं बाबा पर तुझ पर भरोसा है | पानीपत लाइव - Panipat Live