गुरुवार, 19 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा में 32 IFS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DCF बदले, देखें पूरी लिस्ट

पानीपत शहर: IFS-HFS officers transfer list : हरियाणा सरकार ने वन एवं वन्यजीव विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 02:33 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा में 32 IFS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DCF बदले, देखें पूरी लिस्ट
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा में 32 IFS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DCF बदले, देखें पूरी लिस्ट।
  • पानीपत शहर: IFS-HFS officers transfer list : हरियाणा सरकार ने वन एवं वन्यजीव विभाग में बड़ा प्रशासनिक।
  • सरकार की ओर से 18 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: IFS-HFS officers transfer list : हरियाणा सरकार ने वन एवं वन्यजीव विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं।

सरकार की ओर से 18 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में मुख्य वन संरक्षक से लेकर जिला वन अधिकारियों तक के कार्यभार में बदलाव किया गया है।

मामले का पूरा विवरण

जारी आदेश के अनुसार केसी मीणा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) हरियाणा, पंचकूला के पद से हटाकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक हरियाणा नियुक्त किया गया है। डॉ. नवदीप सिंह हुड्डा को PCCF (वाइल्डलाइफ) कम चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन के साथ APCCF (फॉरेस्ट्री) की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

घनश्याम शुक्ला को हरियाणा वन विकास निगम का एमडी नियुक्त किया गया है। अतुल जे. सिरसिकर को हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है।

जिला स्तर पर किए गए बदलावों के तहत सुंदर लाल को रोहतक का DCF, संदीप गोयत को मोरनी-पिंजौर का DCF, रविंदर धनखड़ को हिसार का DCF और विजेंद्र सिंह को कैथल का DCF नियुक्त किया गया है। वहीं रेनू बाला को फरीदाबाद, पुष्कर कुमार को फतेहाबाद और विरेंद्र गिल को पंचकूला में वन्यजीव विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इसके अलावा राजकुमार को गुरुग्राम का DCF, अभिषेक सांगवान को नूंह-मेवात का DFO और सुगा ए. को कुरुक्षेत्र का DFO नियुक्त किया गया है। विपिन कुमार सिंह को भिवानी तथा पाटिल दीपक प्रभाकर को पानीपत में ही DCF के पद पर बरकरार रखा गया है।

वहीं देवेंद्र गुलिया को सोनीपत, पन्नालाल साहिथी रेड्डी को झज्जर और रेनू बाला सहित कई अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा में 32 IFS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DCF बदले, देखें पूरी लिस्ट | पानीपत लाइव - Panipat Live