गुरुवार, 19 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

अर्जुन चौटाला का दिग्विजय पर तीखा हमला, तीन नेताओं को बताया प्रदेश का सबसे बड़ा झूठा

खेल व युवा: अर्जुन चौटाला ने दिग्विजय समेत भाजपा और कांग्रेस के एक-एक नेता पर साधा निशाना बोले- सुबह मुझ पर और शाम को आदित्य चौटाला पर करते हैं कटाक्ष भाजपा सरकार।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 09:02 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
अर्जुन चौटाला का दिग्विजय पर तीखा हमला, तीन नेताओं को बताया प्रदेश का सबसे बड़ा झूठा
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • अर्जुन चौटाला का दिग्विजय पर तीखा हमला, तीन नेताओं को बताया प्रदेश का सबसे बड़ा झूठा।
  • खेल व युवा: अर्जुन चौटाला ने दिग्विजय समेत भाजपा और कांग्रेस के एक-एक नेता पर साधा निशाना बोले- सुबह मुझ।
  • रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: अर्जुन चौटाला ने दिग्विजय समेत भाजपा और कांग्रेस के एक-एक नेता पर साधा निशाना बोले- सुबह मुझ पर और शाम को आदित्य चौटाला पर करते हैं कटाक्ष भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, बेरोजगारी और अपराध बढ़ने का लगाया आरोप हरियाणा की राजनीति में चौटाला परिवार के नेताओं के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है।

रानियां से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के बयानों पर तीखा पलटवार किया है। अर्जुन ने दिग्विजय सहित भाजपा और कांग्रेस के एक-एक नेता को निशाने पर लेते हुए तीनों को प्रदेश का बड़ा झूठा बताया।

मामले का पूरा विवरण

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सुबह उन पर कटाक्ष करते हैं और शाम को इनेलो विधायक आदित्य चौटाला पर टिप्पणी करते हैं। हालांकि, इन बयानों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

प्रदेश की जनता खुद तय करेगी कि किसने क्या काम किया है। अर्जुन चौटाला बुधवार शाम को सिरसा में डबवाली रोड स्थित इनेलो कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे।

इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने दिग्विजय चौटाला के हालिया बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी दूसरे नेता के प्रमाणपत्र देने से यह तय नहीं होगा कि किसने अपने क्षेत्र या प्रदेश के लिए कितना काम किया है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

तीन नेताओं को बताया बड़ा झूठा अर्जुन चौटाला ने अपने बयान में भाजपा, कांग्रेस और जजपा के तीन नेताओं का नाम लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मेरे अनुभव के हिसाब से इस प्रदेश में तीन बड़े झूठे हैं।

पहला भाजपा में विधायक रामकुमार गौतम, दूसरा कांग्रेस में सांसद जयप्रकाश उर्फ जेपी और तीसरा जजपा में दिग्विजय। इनकी बातों में कोई दम नहीं होता।

मैं तो इन पर ज्यादा गौर भी नहीं करता। " दिग्विजय के लगातार हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन ने कहा कि वह सुबह उन पर और शाम को आदित्य चौटाला पर कटाक्ष करते हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि दिग्विजय कौन होते हैं यह बताने वाले कि उन्होंने क्या किया और क्या नहीं किया। अर्जुन के मुताबिक, जनता ही नेताओं के कामकाज का सही मूल्यांकन करेगी।

भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर अर्जुन चौटाला ने सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल को केवल इस आधार पर नहीं देखना चाहिए कि कितना विकास हुआ है या नहीं हुआ।

उनके अनुसार, यह सरकार अपना कार्यकाल बचाकर आई है और प्रदेश में ऐसी सरकार है, जिसे जनता भी नहीं चाहती थी। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज में भी यह स्थिति दिखाई देती है।

अर्जुन ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में सरकार ने ऐसे कानून बनाए हैं, जिनसे किसानों सहित विभिन्न वर्गों और समाजों को नुकसान पहुंचा है। सरकार पर हर वर्ग को निशाना बनाने का आरोप इनेलो विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लगातार किसी न किसी समाज या वर्ग को निशाना बना रही है।

उनके अनुसार, किसान और दूसरे वर्गों के हित प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बेरोजगारी और अपराध के बढ़ने का भी दावा किया।

अर्जुन ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में सरकार के दो साल के कार्यकाल को सही नहीं ठहराया जा सकता। दिग्विजय ने आदित्य चौटाला पर किया था कटाक्ष दरअसल, जजपा के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पिछले कुछ दिनों से डबवाली क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं।

उन्होंने डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह राबड़ी पीकर सो गए हैं और उन्हें अपने हलके से कोई सरोकार नहीं है। दिग्विजय ने आरोप लगाया था कि विधायक ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं करवाया।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि विधायक नहीं रहते हुए भी जजपा ने युवाओं को खेल किट और अन्य सामान उपलब्ध करवाया है। उन्होंने क्षेत्र में पानी की व्यवस्था करवाने की बात भी कही थी।

गांव चौटाला में भी इनेलो पर साधा था निशाना गांव चौटाला में पार्टी कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा था कि इनेलो नेताओं का इलाज करने के लिए वहां नया मकान बना रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया था कि जजपा के कार्यक्रमों में आने वाले कार्यकर्ताओं को इनेलो के लोग फोन करके परेशान करते हैं। कर्ण चौटाला के बयान पर भी दी थी प्रतिक्रिया दिग्विजय चौटाला ने नूंह रैली में इनेलो नेता कर्ण चौटाला की ओर से दिए गए भाषण पर भी टिप्पणी की थी।

उन्होंने कहा था कि इनेलो नेता हर समय तोप, हथियार और मरने-मारने की बातें करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें तोप दे दी जाए और जजपा को सरकार बनाने का मौका दिया जाए।

इन बयानों के बाद अब अर्जुन चौटाला ने दिग्विजय पर पलटवार किया है। दोनों पक्षों के बीच लगातार हो रही बयानबाजी से हरियाणा की राजनीति में इनेलो और जजपा के बीच जुबानी टकराव फिर चर्चा में आ गया है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
अर्जुन चौटाला का दिग्विजय पर तीखा हमला, तीन नेताओं को बताया प्रदेश का सबसे बड़ा झूठा | पानीपत लाइव - Panipat Live