शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा रोडवेज का बढ़ेगा बेड़ा, 500 नई बसें होगी शामिल, जाने किस जिले को कितनी बसें मिली

खेल व युवा: Haryana Roadways New Buses : हरियाणा के यात्रियों व विद्यार्थियों के लिए राहत की बात है कि हरियाणा रोडवेज का बेड़ा बढ़ने वाला है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
20 नवंबर 2026 को 03:51 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा रोडवेज का बढ़ेगा बेड़ा, 500 नई बसें होगी शामिल, जाने किस जिले को कितनी बसें मिली
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा रोडवेज का बढ़ेगा बेड़ा, 500 नई बसें होगी शामिल, जाने किस जिले को कितनी बसें मिली।
  • खेल व युवा: Haryana Roadways New Buses : हरियाणा के यात्रियों व विद्यार्थियों के लिए राहत की बात है कि।
  • अब न तो उन्हें रोडवेज बसों की कमी से निजी बसों में सफर करना पड़ेगा और न ही मनमाना किराया चुकाना पड़ेगा।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana Roadways New Buses : हरियाणा के यात्रियों व विद्यार्थियों के लिए राहत की बात है कि हरियाणा रोडवेज का बेड़ा बढ़ने वाला है। रोडवेज की बेड़ा बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा बढ़ने वाली है।

अब न तो उन्हें रोडवेज बसों की कमी से निजी बसों में सफर करना पड़ेगा और न ही मनमाना किराया चुकाना पड़ेगा। प्रदेश के 22 डिपो को कुल 500 नई रोडवेज बसें मिलने जा रही हैं।

मामले का पूरा विवरण

ये सभी नान-एसी बसें होंगी। इनमें सर्वाधिक 40 रोडवेज बसें भिवानी को अलाट की गई हैं।

दूसरे नंबर पर हिसार को 37 और तीसरे नंबर पर गुरुग्राम को 35 बसें मिली हैं। परिवहन विभाग की ओर से जिलानुसार अलाट की गई बसों की सूची जारी कर दी गई है।

विभाग के उच्च अधिकारियों के अनुसार, चार माह के भीतर इन 500 बसों की जिला स्तर पर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इससे जिले के डिपो और सब-डिपो में लंबे समय से चल रही बसों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इसके अलावा चंडीगढ़ डिपो को भी 14 बसें अलाट हुई हैं। अतिरिक्त 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू परिवहन विभाग ने 500 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिसे तीन से चार माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

जैसे ही ये इलेक्ट्रिक बसें पंचकूला मुख्यालय पहुंचेंगी, आवश्यकता के अनुसार विभिन्न जिलों के डिपो और सब-डिपो में इनकी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। हिसार में सर्वाधिक विद्यार्थी बस पास विद्यार्थी बस पास की बात करें तो पूरे प्रदेश में हिसार जिला सबसे आगे है।

अधिकारियों के अनुसार, जिले में करीब 30 हजार से अधिक विद्यार्थी बस पास बने हुए हैं। वर्ष 2021 में यह संख्या 23 हजार से अधिक थी, जो अब बढ़कर 30 हजार के आंकड़े को पार कर गई है।

वहीं, हिसार डिपो व हांसी सब-डिपो से प्रतिदिन 60 हजार से अधिक यात्री लंबे व लोकल रूटों पर सफर करते हैं। परिवहन विभाग के महानिदेशक निखिल गजराज ने बताया कि प्रदेश को कुल 500 रोडवेज बसें अलाट हुई है।

जिनमें भिवानी को कुल 40 बसें व हिसार को 37 बसे अलाट की गई है। इससे रोडवेज बसों की कमी से आमजन को निजात मिलेगी।

इन जिलों को मिलेगी सर्वाधिक रोडवेज बसें इन जिलों को मिलेगी कम रोडवेज बसें अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।

वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।

यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत ब्रेकिंग सुर्खियां

1

हरियाणा के इस शहर में सड़कों का बड़ा मेकओवर, 6 लेन रोड, मल्टी लेवल पार्किंग और नए चौकों की तैयारी

2

पानीपत के कुराड़ के पास बनाई जा रही नकली कोल्डड्रिंक: रेड में हुआ नकली कोका कोला, माउंटेन ड्यू और स्प्राइट की नकली बोतलें बनाने

3

हरियाणा दिल्ली के लोगों की बल्ले बल्ले, दिल्ली एनसीआर में बिछेगी नई रेलवे लाइन

4

Haryana News: हरियाणा में बिजली विभाग का अंडर सेक्रेटरी सस्पेंड, जाने इसकी बड़ी वजह ?

5

हरियाणा के इस शहर में घूमने के लिए किराये पर मिलेगी साइकिल और ई-बाइक, प्रदेश में पहली बार शुरू हुई नई व्यवस्था

6

फर्जी नंबर प्लेट कैंटर में भरी चोरी की केबल: पुलिस को देख भागने लगे आरोपी, दबोचे, 6.40 लाख की तार बरामद

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा रोडवेज का बढ़ेगा बेड़ा, 500 नई बसें होगी शामिल, जाने किस जिले को कितनी बसें मिली | पानीपत लाइव - Panipat Live