मतलौडा: इसके लिए डीएवी थर्मल स्कूल और विजन 30 एकेडमी में परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीएवी थर्मल स्कूल केंद्र पर 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
स्कूल की प्रिंसिपल भव्या शर्मा और परीक्षा कोऑर्डिनेटर रेनू ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ओलंपियाड से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। वहीं, विजन 30 एकेडमी में दो विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
मामले का पूरा विवरण
एकेडमी के को-फाउंडर प्रशांत नाथ ने कहा कि इससे विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता परखने का अवसर मिलता है। छात्रा आद्विका मिश्रा ने बताया कि ऐसी परीक्षाओं से विषय की समझ और समय प्रबंधन का कौशल विकसित होता है।
डीएवी स्कूल में परीक्षा देते बच्चे।




