रविवार, 29 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

पानीपत रेलवे स्टेशन पर गुंडागर्दी: जम्मू मेल के दिव्यांग कोच पर पथराव, यात्री घायल

पानीपत रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह जम्मू मेल के दिव्यांग कोच पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। जबरन घुसने से रोकने पर शीशा तोड़ा, जिससे एक यात्री घायल हो गया।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
29 नवंबर 2026 को 09:49 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
पानीपत रेलवे स्टेशन पर गुंडागर्दी: जम्मू मेल के दिव्यांग कोच पर पथराव, यात्री घायल
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • पानीपत रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के जम्मू मेल के दिव्यांग कोच पर पथराव हुआ।
  • कुछ युवकों ने जबरन कोच में घुसने की कोशिश की, नाकाम रहने पर शीशा तोड़ दिया।
  • पथराव से कोच का शीशा टूटा और अंदर खड़े एक यात्री को कांच के टुकड़े लगे।
  • आरपीएफ ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है, जल्द गिरफ्तारी का दावा।

आपणे पानीपत के रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के एक शर्मनाक घटना सामने आई। जम्मू मेल के दिव्यांग कोच को कुछ शरारती तत्वों ने निशाना बनाया। सुबह करीब तीन बजे, जब ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी, तो तीन-चार युवक दिव्यांग कोच में जबरन घुसने की कोशिश करने लगे। कोच का गेट अंदर से बंद था, जिस कारण वे कामयाब नहीं हो पाए।

गुस्से में आकर इन उत्पातियों ने रेलवे ट्रैक से पत्थर उठाए और कोच के गेट के शीशे पर दो बार दे मारे। पत्थर लगने से शीशा टूट गया और अंदर खड़े एक यात्री को कांच के टुकड़े लग गए। प्लेटफार्म पर मौजूद कुछ यात्रियों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। बाद में एक यात्री ने यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपलोड कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

इस घटना ने पानीपत रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरपीएफ थाना प्रभारी दिनेश मीना ने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही तीनों आरोपी, जो बिहार के बताए जा रहे हैं, पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
पानीपत रेलवे स्टेशन पर गुंडागर्दी: जम्मू मेल के दिव्यांग कोच पर पथराव, यात्री घायल | पानीपत लाइव - Panipat Live