रिफाइनरी व उद्योग: - इलाज के बाद थाने पहुंचे पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कीमाई सिटी रिपोर्टर पानीपत। बीपीसीएल कंपनी के रिफाइनरी गेट के आगे डंफर की टक्कर लगने से बाइक सवार कर्मी घायल हो गया।
घायल युवक ने अस्पताल से छुट्टी के बाद थाना सदर पुलिस में शिकायत दी है। करनाल जिले के गांव मूनक (फौजी डेरा) निवासी प्रिंस ने पुलिस को शिकायत दी है।
मामले का पूरा विवरण
उन्होंने बताया कि वह इंडियन ऑयल डिपो में कार्यरत हैं। वह 10 नवंबर को शाम करीब सवा बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।
वे गोल चक्कर से आगे बीपीसीएल कंपनी के रिफाइनरी गेट से आगे पहुंचे तो सामने से आ रहे डंफर ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों ने उन्हें पानीपत के एक अस्पताल दाखिल कराया। वह अब तक इलाज में व्यस्त थे और स्वस्थ होने के बाद थाने पहुंचे।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
थाना सदर प्रभारी गुलशन ने बताया कि प्रिंस की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस डंफर चाकल की तलाश कर रही है।

