पानीपत शहर: महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शनिवार को सीबीएसई की ओर से लर्निंग आउटकम्स एंड पेडागॉजी विषय पर क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डॉ. रजनी कमल और अपरा खुराना ने शिक्षकों को विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण और प्रभावी शिक्षण रणनीतियों की जानकारी दी।
उन्होंने कक्षा शिक्षण को रोचक बनाने और नई तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान शिव कुमार गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया।
मामले का पूरा विवरण
शिव कुमार गर्ग ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के कौशल और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।




