मंगलवार, 17 नवंबर 2026
समालखापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: सीपीसीबी ने प्रदूषण नियंत्रण मानकों की अनदेखी पर दो फैक्टरियां कीं सील

समालखा: बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच प्रदूषण नियंत्रण मानकों की अनदेखी करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और हरियाणा राज्य।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 08:40 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: सीपीसीबी ने प्रदूषण नियंत्रण मानकों की अनदेखी पर दो फैक्टरियां कीं सील
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: सीपीसीबी ने प्रदूषण नियंत्रण मानकों की अनदेखी पर दो फैक्टरियां कीं सील।
  • समालखा: बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच प्रदूषण नियंत्रण मानकों की अनदेखी करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर।
  • इसी कड़ी में पानीपत की दो औद्योगिक इकाइयों को सील कर दिया गया है।
  • समालखा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

समालखा: बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच प्रदूषण नियंत्रण मानकों की अनदेखी करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने सख्ती शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में पानीपत की दो औद्योगिक इकाइयों को सील कर दिया गया है। इनमें डाडोला रोड स्थित राम ओढ़ना बिछौना और समालखा की श्री स्टील फैक्टरी शामिल हैं।

मामले का पूरा विवरण

वहीं, सीपीसीबी की सूची में शामिल जिले की अन्य 12 इकाइयों ने समय रहते अपनी कमियां दूर कर कार्रवाई से राहत पा ली है। उद्यमियों के विरोध प्रदर्शन के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नियमों के तहत कार्रवाई जारी रखी है।

सीपीसीबी ने वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों (एपीसीडी) के संशोधित मानकों का पालन नहीं करने और अनिवार्य ऑनलाइन पोर्टल पर जरूरी साक्ष्य अपलोड नहीं करने के मामलों को गंभीरता से लिया था। बोर्ड ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की 235 औद्योगिक इकाइयों को तत्काल बंद करने के आदेश जारी किए थे।

इनमें हरियाणा की 151 इकाइयां शामिल थीं। इनकी बिजली आपूर्ति काटने के निर्देश भी बिजली निगम को दिए गए थे।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

पानीपत की 14 औद्योगिक इकाइयां इस सूची में थीं। इनमें नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) और पानीपत सहकारी चीनी मिल का नाम भी शामिल था।

एचएसपीसीबी के अधिकारियों ने संबंधित इकाइयों का निरीक्षण कर मंगलवार को कार्रवाई रिपोर्ट सीपीसीबी को भेजी। जांच में दो इकाइयों में निर्धारित मानकों के अनुपालन में कमी मिलने पर उन्हें सील कर दिया गया।

बोर्ड के एसडीओ कुलदीप सिंह के अनुसार, जिले की 14 चिन्हित इकाइयों में से 12 ने अपनी कमियां पूरी कर ली हैं। दोनों सील की गई फैक्टरियों के पहले से बंद होने की जानकारी भी मिली थी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: सीपीसीबी ने प्रदूषण नियंत्रण मानकों की अनदेखी पर दो फैक्टरियां कीं सील | पानीपत लाइव - Panipat Live