मंगलवार, 24 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: अब स्कूलों में नशे के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे विद्यार्थी, बनेगी विशेष टीम

पानीपत शहर: - शिक्षा विभाग ने स्कूलों में नशामुक्ति अभियान तेज करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों के व्यवहार पर रखी जाएगी नजर - हर दिन होंगे जागरूकता कार्यक्रम, नशे।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 12:29 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: अब स्कूलों में नशे के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे विद्यार्थी, बनेगी विशेष टीम
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: अब स्कूलों में नशे के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे विद्यार्थी, बनेगी विशेष टीम।
  • पानीपत शहर: - शिक्षा विभाग ने स्कूलों में नशामुक्ति अभियान तेज करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों के।
  • स्कूलों में नशे के बढ़ते खतरे को रोकने और विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: - शिक्षा विभाग ने स्कूलों में नशामुक्ति अभियान तेज करने के दिए निर्देश, विद्यार्थियों के व्यवहार पर रखी जाएगी नजर - हर दिन होंगे जागरूकता कार्यक्रम, नशे की गिरफ्त में आए विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें इससे बाहर निकालने की बनेगी योजनासंवाद न्यूज एजेंसी पानीपत।

स्कूलों में नशे के बढ़ते खतरे को रोकने और विद्यार्थियों को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की तैयारी की है। अब स्कूलों में विद्यार्थियों की अपनी विशेष टीम बनाई जाएगी, जो अपने साथी विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ ही नशे की लत की चपेट में आए विद्यार्थियों की पहचान करने में मदद करेगी।

मामले का पूरा विवरण

ऐसे विद्यार्थियों को चिह्नित करने के बाद उन्हें नशे से मुक्त कराने के लिए विशेष योजना तैयार की जाएगी। जिले में कुल 416 राजकीय विद्यालयों में से 125 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं जिनमें विद्यार्थियों की टीमों का गठन किया जाएगा।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार स्कूलों में नशामुक्ति को लेकर नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी।

स्कूलों में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ माहौल तैयार किया जाएगा। इनमें जागरूकता सत्र, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता और अन्य रचनात्मक गतिविधियां शामिल की जा सकती हैं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

विद्यार्थियों की निजता और सम्मान का रखा जाएगा ध्यानइस अभियान में विद्यार्थियों की भागीदारी को विशेष महत्व दिया जाएगा। गठित टीम अपने साथियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी।

यदि किसी विद्यार्थी में नशे की लत के संकेत मिलते हैं तो इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन को दी जाएगी, ताकि संबंधित विद्यार्थी को परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। पूरी प्रक्रिया में विद्यार्थियों की निजता और सम्मान का ध्यान रखा जाएगा।

विद्यार्थियों को जागरूक बनाना मुख्य उद्देश्यअभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल स्तर पर ही नशे की समस्या की पहचान करना और समय रहते विद्यार्थियों को इससे बचाना है। इसके लिए शिक्षक, स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थी मिलकर काम करेंगे।

जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यार्थियों को नशे से बचाना शिक्षा विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है।

स्कूलों में विद्यार्थियों की भागीदारी से नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाया जाएगा। नशे की समस्या से जूझ रहे विद्यार्थियों को केवल चिह्नित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें उचित परामर्श और सहयोग देकर मुख्यधारा में वापस लाना भी जरूरी है।

इसके लिए स्कूलों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। - नीलम कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: अब स्कूलों में नशे के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे विद्यार्थी, बनेगी विशेष टीम | पानीपत लाइव - Panipat Live