मंगलवार, 24 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

Panipat News: स्ट्रीट लाइटिंग पर खर्च होंगे 40.97 करोड़, दिव्य नगर योजना के तहत मिली मंजूरी

पानीपत शहर: आधुनिक एलईडी लाइटों के साथ बनेगा सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सिस्टम, एक ही केंद्र से होगी निगरानी; निगम को अपने हिस्से के 20.48 करोड़ रुपये खर्च करने होंगेमाई।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 12:03 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
Panipat News: स्ट्रीट लाइटिंग पर खर्च होंगे 40.97 करोड़, दिव्य नगर योजना के तहत मिली मंजूरी
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • Panipat News: स्ट्रीट लाइटिंग पर खर्च होंगे 40.97 करोड़, दिव्य नगर योजना के तहत मिली मंजूरी।
  • पानीपत शहर: आधुनिक एलईडी लाइटों के साथ बनेगा सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सिस्टम, एक ही केंद्र से होगी निगरानी।
  • प्रदेश सरकार ने दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम और।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: आधुनिक एलईडी लाइटों के साथ बनेगा सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सिस्टम, एक ही केंद्र से होगी निगरानी; निगम को अपने हिस्से के 20.48 करोड़ रुपये खर्च करने होंगेमाई सिटी रिपोर्टरपानीपत। औद्योगिक शहर पानीपत की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अब आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था विकसित की जाएगी।

प्रदेश सरकार ने दिव्य नगर योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम और सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) स्थापित करने के लिए 40.97 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

मामले का पूरा विवरण

साथ ही, परियोजना के लिए 20.48 करोड़ रुपये आवंटित करने को भी मंजूरी दी गई है। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सहमति के बाद यह स्वीकृति जारी की गई है।

इस परियोजना से शहर के शहरी बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के साथ रात के समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से प्रस्ताव और अनुमानित लागत सरकार को भेजी गई थी।

परियोजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों, चौराहों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ सीसीएमएस तकनीक विकसित की जाएगी, जिसके माध्यम से स्ट्रीट लाइटों की निगरानी और संचालन एक ही केंद्र से किया जा सकेगा।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इससे खराब लाइटों की पहचान कर उनकी मरम्मत समय पर कराई जा सकेगी। बेहतर रोशनी से रात के समय आम नागरिकों, कामकाजी लोगों और विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

परियोजना में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम आयुक्त को यह सुनिश्चित करना होगा कि निर्माण कार्य निगम के अधिकृत और अनुमोदित क्षेत्र में ही कराया जाए।

50 प्रतिशत राशि नगर निगम को करनी होगी खर्चपरियोजना की कुल स्वीकृत लागत 40.97 करोड़ रुपये है। इसमें से 50 प्रतिशत यानी करीब 20.48 करोड़ रुपये नगर निगम को अपने कोष से खर्च करने होंगे।

दिव्य नगर योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार निगम राज्य सरकार के हिस्से की राशि मिलने से पहले अपने हिस्से की धनराशि का उपयोग करेगा। राज्य सरकार की ओर से शेष राशि वास्तविक कार्य, निर्धारित प्रक्रिया और मांग के आधार पर जारी की जाएगी।

विद्युत और सुरक्षा मानकों का करना होगा पालनशिक्षा मंत्री ने बताया कि परियोजना के तहत सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। पूरा कार्य विद्युत अधिनियम-2003, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के सुरक्षा विनियमों, राष्ट्रीय विद्युत संहिता और संबंधित बीआईएस मानकों के अनुरूप कराया जाएगा।

एलईडी लाइटों की स्थापना के साथ अर्थिंग, विद्युत सुरक्षा और संचालन संबंधी मानकों का भी ध्यान रखा जाएगा। आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग और केंद्रीकृत निगरानी व्यवस्था स्थापित होने से शहर में प्रकाश व्यवस्था अधिक प्रभावी और ऊर्जा दक्ष बनेगी।

इससे रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को सुविधा मिलने के साथ शहरी सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
Panipat News: स्ट्रीट लाइटिंग पर खर्च होंगे 40.97 करोड़, दिव्य नगर योजना के तहत मिली मंजूरी | पानीपत लाइव - Panipat Live