शनिवार, 28 नवंबर 2026
मतलौडा

पानीपत के उझा गांव की चौपाल में गूंजे बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे, ग्रामीणों ने उठाई मांग

पानीपत के उझा गांव में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट और पशु अस्पताल समेत कई बुनियादी समस्याएं उठाईं।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
28 नवंबर 2026 को 09:09 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
पानीपत के उझा गांव की चौपाल में गूंजे बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे, ग्रामीणों ने उठाई मांग
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • पानीपत लाइव के अभियान के तहत उझा गांव की ओढ़ धर्मशाला में विशेष चौपाल का आयोजन किया गया।
  • ग्रामीणों ने पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट, लाइब्रेरी और पशु अस्पताल की मांग प्रमुखता से रखी।
  • सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट नरेश रावल ने राजकीय स्कूल और खेल स्टेडियम की रूपरेखा साझा की।
  • पीएचसी प्रभारी डॉ. दीपक सैनी ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए जरूरी सलाह दी।

आपणे पानीपत के उझा गांव में इन दिनों बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर आमजन की आवाज तेज हो गई है। पानीपत लाइव के 'मेरा गांव मेरी शान' अभियान के तहत शनिवार को गांव की ओढ़ धर्मशाला में एक अहम चौपाल का आयोजन किया गया। इस खुली चर्चा में करीब 30 ग्रामीण शामिल हुए और चौपाल के दौरान गांव के इतिहास, विकास कार्यों के साथ-साथ जमीनी स्तर की समस्याओं पर खुलकर मंथन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रीना रावल के प्रतिनिधि एवं पति एडवोकेट नरेश रावल ने की, जबकि पीएचसी उझा के प्रभारी डॉ. दीपक सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। वहीं, जिला परिषद प्रतिनिधि विपिन पांचाल ने भी विशेष रूप से शिरकत की।

चौपाल में उठी सड़क, पानी निकासी और अस्पताल की मांग

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने धरातल पर पेश आ रही दिक्कतों को बेबाकी से रखा। स्थानीय निवासी जोगिंद्र त्यागी ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर पानी निकासी की बड़ी समस्या है और जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में भी लोगों को जानकारी के अभाव में दफ्तरां के चक्कर काटने पड़ते हैं। वहीं, रत्नलाल ने पशु अस्पताल न होने का मुद्दा उठाया, जिससे पशुपालकों को दूसरे गांवों का रुख करना पड़ता है। राममेहर सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी बस्ती में करीब 17 साल पहले प्लॉट तो मिल गए थे, लेकिन वहां पहुंचने के लिए पानीपत लाइव पक्का रास्ता नहीं बना है। इसके अलावा जनेसर ने कहा कि गांव में लाइब्रेरी तो है, लेकिन किताबों और जरूरी सुविधाओं का अभाव होने के कारण युवाओं को पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है। संजय ने भी मुख्य गलियों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें न होने की बात उठाई।

प्रशासनिक और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा

कार्यक्रम में पहुंचे पीएचसी प्रभारी डॉ. दीपक सैनी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीन आने वाले 17 गांवों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं मुस्तैद हैं और अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने पशु या कुत्ते के काटने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने और बिना डॉक्टर की पर्ची के मेडिकल स्टोर से दवाइयां न लेने की हिदायत दी। सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट नरेश रावल ने बताया कि उझा का राजकीय स्कूल जिले के बड़े स्कूलों में शामिल है जहां 2400 बच्चे दो शिफ्टों में पढ़ते हैं। उन्होंने खेल स्टेडियम की चहारदीवारी और रास्ते को पक्का करने के साथ-साथ पशु अस्पताल के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही। जिला परिषद प्रतिनिधि विपिन पांचाल ने कहा कि सरकार गांवों में एक समान विकास करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और चौपाल में उठी इन तमाम समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
पानीपत के उझा गांव की चौपाल में गूंजे बुनियादी सुविधाओं के मुद्दे, ग्रामीणों ने उठाई मांग | पानीपत लाइव - Panipat Live