मंगलवार, 24 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

School Holiday: हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में आज बंद रहेंगें सभी स्कुल, बच्चों को मिला एक अतरिक्त अवकाश

हरियाणा: 24 November Public Holiday : नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में स्कूली विद्यार्थियों और बैंक ग्राहकों के लिए छुट्टी से जुड़ी अहम खबर सामने आई है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
24 नवंबर 2026 को 02:57 am बजे2 मिनट पठन2 व्यूज
शेयर करें:
School Holiday: हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में आज बंद रहेंगें सभी स्कुल, बच्चों को मिला एक अतरिक्त अवकाश
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • School Holiday: हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में आज बंद रहेंगें सभी स्कुल, बच्चों को मिला एक अतरिक्त अवकाश।
  • हरियाणा: 24 November Public Holiday : नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में स्कूली विद्यार्थियों और बैंक।
  • इस अवसर पर देश के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: 24 November Public Holiday : नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में स्कूली विद्यार्थियों और बैंक ग्राहकों के लिए छुट्टी से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। 24 नवंबर 2026 को गुरु नानक जयंती यानी प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

इस अवसर पर देश के कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते सरकारी स्कूलों और कई शैक्षणिक संस्थानों में मंगलवार को कक्षाएं नहीं लगेंगी।

मामले का पूरा विवरण

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक की अवकाश सूची के अनुसार कई राज्यों और शहरों में बैंकिंग सेवाएं भी बंद रहेंगी। पंजाब और हरियाणा में रहेगा अवकाश गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का पंजाब और हरियाणा में विशेष महत्व है।

इसी अवसर पर दोनों राज्यों में 24 नवंबर को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। विद्यार्थियों को मंगलवार को नियमित कक्षाओं के लिए स्कूल नहीं जाना होगा।

प्रकाश पर्व को लेकर धार्मिक स्थलों और गुरुद्वारों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली से बिहार तक इन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी 24 नवंबर को पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में भी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहने की जानकारी दी गई है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भी गुरु नानक जयंती के अवसर पर सरकारी या सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। हालांकि, स्कूलों की छुट्टियां संबंधित राज्य के शिक्षा विभाग और संस्थान के अवकाश कैलेंडर के अनुसार लागू होंगी।

ऐसे में विद्यार्थियों और अभिभावकों को अपने स्कूल की ओर से जारी सूचना जरूर देखनी चाहिए। इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर RBI की अवकाश सूची के अनुसार कई शहरों में 24 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे।

इनमें भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, नागपुर, मुंबई, नई दिल्ली, लखनऊ, रायपुर और रांची शामिल हैं। बैंक बंद रहने के कारण इन शहरों में शाखाओं के माध्यम से होने वाले कामकाज प्रभावित रहेंगे।

हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा। बैंक जाने से पहले छुट्टी की जानकारी जरूर लें अगर आपको 24 नवंबर को बैंक में कोई जरूरी काम करवाना है तो पहले अपने शहर की बैंक छुट्टी की स्थिति जरूर जांच लें।

वहीं, स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भी अपने संस्थान से अवकाश की पुष्टि कर लेनी चाहिए, क्योंकि अलग-अलग बोर्ड और संस्थानों के कैलेंडर में अंतर हो सकता है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
School Holiday: हरियाणा-पंजाब समेत इन राज्यों में आज बंद रहेंगें सभी स्कुल, बच्चों को मिला एक अतरिक्त अवकाश | पानीपत लाइव - Panipat Live