रविवार, 22 नवंबर 2026
पानीपत शहरपानीपत ब्रेकिंग

सुरक्षित कार्यस्थल के लिए अधिकारों की जानकारी जरूरी : अमित गुप्ता

पानीपत शहर: - आर्य पीजी कॉलेज में पॉश अधिनियम पर कार्यशाला, 108 विद्यार्थियों को समझाई शिकायत निवारण की प्रक्रिया संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 01:13 pm बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
सुरक्षित कार्यस्थल के लिए अधिकारों की जानकारी जरूरी : अमित गुप्ता
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • सुरक्षित कार्यस्थल के लिए अधिकारों की जानकारी जरूरी : अमित गुप्ता।
  • पानीपत शहर: - आर्य पीजी कॉलेज में पॉश अधिनियम पर कार्यशाला, 108 विद्यार्थियों को समझाई शिकायत निवारण की।
  • सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी सचिव एवं फाउंडेशन के संस्थापक अमित गुप्ता मुख्य वक्ता रहे।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: - आर्य पीजी कॉलेज में पॉश अधिनियम पर कार्यशाला, 108 विद्यार्थियों को समझाई शिकायत निवारण की प्रक्रिया संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति एवं पॉश प्रकोष्ठ द्वारा आशा की उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी पॉश अधिनियम पर कार्यशाला आयोजित की गई।

सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी सचिव एवं फाउंडेशन के संस्थापक अमित गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल के लिए अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है।

मामले का पूरा विवरण

कार्यक्रम में 108 विद्यार्थियों सहित कॉलेज के प्राध्यापकों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। संबोधन में मुख्य वक्ता अमित गुप्ता ने पॉश अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी देते हुए कार्यस्थल की परिभाषा, आंतरिक एवं स्थानीय शिकायत समितियों के गठन और उनकी जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने शिकायत दर्ज कराने, जांच और शिकायत निवारण की प्रक्रिया के साथ अधिनियम का पालन नहीं करने पर होने वाले दंड के बारे में भी बताया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि कॉलेज परिसर में प्रत्येक विद्यार्थी और कर्मचारी को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण मिलना चाहिए।

आईसीसी की पीठासीन अधिकारी डॉ. अनुराधा ने शिकायतों की गोपनीयता और निष्पक्ष सुनवाई के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक पंकज चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी होना जरूरी है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका मानवी ने किया। पंकज चौधरी ने सबका आभार व्यक्त किया।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
सुरक्षित कार्यस्थल के लिए अधिकारों की जानकारी जरूरी : अमित गुप्ता | पानीपत लाइव - Panipat Live