गुरुवार, 19 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा में 22 रोडवेज डिपो को 500 बसें अलॉट, जींद को 20, सिरसा को 32, देखें पूरी लिस्ट

पानीपत शहर: Haryana Roadways new buses List : हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
19 नवंबर 2026 को 03:04 am बजे2 मिनट पठन1 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा में 22 रोडवेज डिपो को 500 बसें अलॉट, जींद को 20, सिरसा को 32, देखें पूरी लिस्ट
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा में 22 रोडवेज डिपो को 500 बसें अलॉट, जींद को 20, सिरसा को 32, देखें पूरी लिस्ट।
  • पानीपत शहर: Haryana Roadways new buses List : हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है।
  • इन बसों को प्रदेश के अलग-अलग रोडवेज डिपो में भेजने के लिए परिवहन विभाग ने डिपोवार आवंटन को अंतिम रूप दे।
  • पानीपत शहर से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

पानीपत शहर: Haryana Roadways new buses List : हरियाणा रोडवेज के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के परिवहन बेड़े में 500 नई साधारण नॉन एसी डीजल बसें शामिल होने जा रही हैं।

इन बसों को प्रदेश के अलग-अलग रोडवेज डिपो में भेजने के लिए परिवहन विभाग ने डिपोवार आवंटन को अंतिम रूप दे दिया है। इस संबंध में हरियाणा परिवहन निदेशालय की ओर से 19 नवंबर 2026 को अशोक लेलैंड कंपनी को पत्र जारी कर बसों की निर्धारित डिपो पर समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मामले का पूरा विवरण

परिवहन विभाग की ओर से जारी आवंटन सूची के अनुसार जींद रोडवेज डिपो को 20 नई बसें मिलेंगी। इससे डिपो के बस बेड़े में बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा भिवानी डिपो को सबसे ज्यादा 40 बसें आवंटित की गई हैं। हिसार डिपो को 37, गुरुग्राम को 35, सिरसा को 32 और यमुनानगर को 28 बसें दी जाएंगी।

फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल और कुरुक्षेत्र डिपो को 25-25 बसें आवंटित की गई हैं। वहीं दिल्ली, झज्जर, करनाल, नारनौल, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, अंबाला और पंचकूला डिपो को 20-20 नई बसें मिलेंगी।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

चंडीगढ़ डिपो के हिस्से में 14, चरखी दादरी को 12 और रेवाड़ी डिपो को 2 बसें आवंटित की गई हैं। इस प्रकार प्रदेश के कुल 22 डिपो में 500 बसों का वितरण किया जाएगा।

परिवहन निदेशालय ने अशोक लेलैंड कंपनी को निर्देश दिए हैं कि बसों को संबंधित डिपो तक भेजने से पहले वहां के महाप्रबंधकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि बसों की समय पर डिलीवरी हो सके।

वहीं सभी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधकों को भी बसों की प्राप्ति के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है। नई बसों के शामिल होने से प्रदेश में रोडवेज की परिवहन सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ ही यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा में 22 रोडवेज डिपो को 500 बसें अलॉट, जींद को 20, सिरसा को 32, देखें पूरी लिस्ट | पानीपत लाइव - Panipat Live