खेल व युवा: Haryana Overbridge Sound Barrier : हरियाणा के शहरों में बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर दिन रात वाहनों का आवागमन रहता है। इसके कारण शहर की जिन कालोनियों के पास रेलवे ओवरब्रिज बने है, उनको शोर से परेशान रहते है।
ऐसे में हरियाणा सरकार ने लोगों को शोर से राहत देने की योजना बनाई है। जहां पर रेलवे ओवरब्रिज पर नाइज बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि बाहर वाहनों का शोर ज्यादा नहीं जाए।
मामले का पूरा विवरण
इसी कड़ी में पानीपत शहर के तीन प्रमुख मार्गों असंध रोड, गोहाना रोड और जाटल रोड पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के आसपास रहने वाले करीब दो लाख लोगों को जल्द ही ध्वनि प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से तीनों रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर दो-दो मीटर ऊंचे आधुनिक ध्वनि अवरोधक (नाइज बैरियर) और व्यू कटर लगाए जाएंगे। परियोजना पर अनुमानित तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विभाग ने वर्क आर्डर जारी कर दिया है। संबंधित एजेंसी को सिर्फ बैंक गारंटी जमा करानी बाकी है।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
दिसंबर में काम शुरू करके मई तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सावित पानु ने बताया कि नाइज वैरियर विशेष प्रकार के आधुनिक संरचनात्मक पैनल होते हैं।
इनका इस्तेमाल हाईवे, एक्सप्रेसवे, फ्लाईओवर, रेलवे कारिडोर और मेट्रो ट्रैक के किनारे किया जाता है। पहली बार पानीपत में लग रहे हैं।
ये ध्वनि तरंगों को परावर्तित या अवशोषित करके आसपास के रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों तक शोर का प्रभाव कम पहुंचाते हैं। शोर के साथ दृश्यता और सुरक्षा पर भी रहेगा ध्यान नाइज बैरियर का फायदा केवल ध्वनि प्रदूषण कम करने तक सीमित नहीं है।
इनके अपारदर्शी पैनल वाहन चालकों का ध्यान रेलवे ट्रैक और नीचे की गतिविधियों की ओर भटकने से रोकने में भी मदद करेंगे। इससे वाहन चलाते समय एकाग्रता बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
इसके अलावा आरओबी के आसपास रहने वाले लोगों की निजता भी सुरक्षित रहेगी। पुल से गुजरने वाले वाहनों और आसपास के घरों के बीच सीधी दृश्यता कम होने से स्थानीय निवासियों को अतिरिक्त निजता मिलेगी।
आरओबी के पास शोर का मौजूद ध्वनि स्तर 75-85 डेसिबल के बीच है। ध्वनि अवरोधक लगने के बाद आसपास के इलाकों तक पहुंचने वाले शोर में 10 से 15 डेसिबल तक की कमी आने की उम्मीद है।
असंध रोड आरओबी : गीता कालोनी, बिशन स्वरूप कालोनी, प्रह्लाद कालोनी, वीवर्स कालोनी, सुभाष नगर, नारायण सिंह पार्क, इंदिरा कालोनी और माडल टाउन। जाटल रोड आरओबी : महावीर कालोनी, सैनी कालोनी, शास्त्री नगर, खटीक बस्ती, आठ मरला, माडल टाउन और राधे विहार।
गोहाना रोड आरओबी : खटीक बस्ती, जगजीवन राम कालोनी, शिव नगर, किशनपुरा, संजय कालोनी और बिजली निगम कालोनी। बिशन स्वरूप कालोनी निवासी नेमचंद जैन, वीवर्स कालोनी निवासी सागर खुराना व गीता कालोनी निवासी पार्षद अनिल मदान का कहना है कि ध्वनि अवरोधक लगने से बड़ी राहत मिलेगी।
अभी की बात की जाए तो आरओबी के ऊपर दिनरात वाहन गुजरने से बहुत शोर रहता है। इससे कई तरह की परेशानियां होती हैं।
तेज शोर से सुनने की क्षमता, हृदय और मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा चिकित्सक डा. महेंद्र मिड्डा के अनुसार लगातार 80 से 85 डेसिबल शोर के संपर्क में रहने से कानों में सीटी या भिनभिनाहट (टिनिटस) और सुनने की क्षमता में कमी आ सकती है।
तेज शोर से तनाव बढ़ता है, जिससे कार्टिसोल और एड्रेनालाईन हार्मोन का स्तर बढ़ने के कारण रक्तचाप प्रभावित हो सकता है। लंबे समय तक शोर के संपर्क में रहने से हृदय रोग का जोखिम भी बढ़ता है।
रात में तेज ध्वनि नीद में बाधा डालती है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और सिरदर्द हो सकता है। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने बताया कि तीनों मार्गों पर आरओबी के आसपास घनी आबादी है।
वाहनों की आवाजाही, हार्न और ट्रेनों से लगातार शोर रहता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर असर पड़ता है। नाइज बैरियर से रिहायशी क्षेत्रों में शोर नियंत्रित होगा।
विकास का उद्देश्य सड़क-पुल बनाना ही नहीं, बल्कि आसपास रहने वाले परिवारों, बुजुर्गों और बच्चों का जीवन बेहतर बनाना भी है। अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।
यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।




