बुधवार, 18 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा के इस एलिवेटेड हाईवे पर खत्म होगा टोल, 18 साल बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

खेल व युवा: Panipat Elevated Corridor : हरियाणा में एक नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को टोल से राहत मिलेगी।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 07:07 am बजे2 मिनट पठन1 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा के इस एलिवेटेड हाईवे पर खत्म होगा टोल, 18 साल बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा के इस एलिवेटेड हाईवे पर खत्म होगा टोल, 18 साल बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत।
  • खेल व युवा: Panipat Elevated Corridor : हरियाणा में एक नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को टोल से राहत मिलेगी।
  • पानीपत एलिवेटेड हाईवे को निर्माण लागत से करीब तीन गुना टोल टैक्स वाहन चालक चुका चुके हैं।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Panipat Elevated Corridor : हरियाणा में एक नेशनल हाईवे पर वाहन चालकों को टोल से राहत मिलेगी। इस टोल के बंद होने से हरियाणा के साथ पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल व जम्मू के वाहन चालकों को राहत मिलने वाली है।

पानीपत एलिवेटेड हाईवे को निर्माण लागत से करीब तीन गुना टोल टैक्स वाहन चालक चुका चुके हैं। 421.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस हाईवे से अक्टूबर 2026 तक करीब 1150 करोड़ रुपये टोल वसूला जा चुका है।

मामले का पूरा विवरण

अब 18 साल बाद वाहन चालकों को टोल से मुक्ति मिलने जा रही है। एक फरवरी 2027 की रात 12 बजे से यहां टोल टैक्स नहीं लगेगा।

इसके बाद रोजाना गुजरने वाले 50 से 65 हजार वाहन बिना शुल्क सफर कर सकेंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के अनुसार, जुलाई 2008 में एलिवेटेड हाईवे शुरू होने के साथ ही टोल प्लाजा भी चालू कर दिया गया था।

वर्तमान में यहां रोजाना 22 से 24 लाख और महीने में करीब 7.20 करोड़ रुपये टोल मिलता है। परियोजना पर खर्च हुई शुरुआती लागत से 728.50 करोड़ रुपये अधिक की राशि टोल के रूप में वसूली जा चुकी है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

फिलहाल पानीपत एलिवेटेड कारिडोर लिमिटेड कंपनी टोल प्लाजा का संचालन कर रही है। यहां 20 बैरियर हैं और तीन शिफ्ट में करीब 60 कर्मचारी व्यवस्था संभालते हैं।

टोल खत्म होने से शहर के लोगों सहित सभी वाहन चालकों को राहत मिलेगी। रोजाना पांच हजार से अधिक वाहन अपनाते वैकल्पिक रास्ते टोल टैक्स से बचने के लिए शहर के वाहन चालक लंबे समय से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पानीपत से करनाल की तरफ जाने वाले वाहन सेक्टर नौ के कच्चे रास्ते से होकर टोल प्लाजा पार करते हैं। वहीं, करनाल से पानीपत आने वाले छोटे वाहन चालक टोल से पहले सेक्टर-18 की तरफ से निकलकर दूसरी ओर पहुंचते हैं।

इसके बाद कुछ वाहन गलत दिशा में चलते हुए आगे बढ़ते हैं। इन दोनों रास्तों से रोजाना पांच हजार से अधिक वाहन गुजरते है।

इनमें निजी वाहनों के साथ डग्गामार वाहन भी शामिल है। संसद से सड़क तक उठी थी समाप्त करने की मांग टोल प्लाजा को बंद कराने की मांग लंबे समय से उठती रही है।

राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने 2019 में लोकसभा के शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया था। कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय और एनएचएआइ के अधिकारियों के समक्ष टोल समाप्त करने की पैरवी की।

इसके अलावा प्रदर्शन भी हुए। पानीपत टोल मैनेजर लेखराज सिंह ने बताया कि पानीपत एलिवेटेड कारिडोर लिमिटेड का कार्यकाल अब पूरा हो रहा है।

आगामी फरवरी से वाहनों से टोल टैक्स बंद हो जाएगा। इसके बाद बिना टोल दिए वाहन गुजर सकेंगे।

अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।

वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।

जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा के इस एलिवेटेड हाईवे पर खत्म होगा टोल, 18 साल बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत | पानीपत लाइव - Panipat Live