खेल व युवा: Haryana Government Transfer : हरियाणा सरकार ने शिक्षा में बड़ा फेरबदल किया है। हरियाणा एजुकेशन विभाग के मुख्य सचिव की तरफ से जारी पत्र में दस अधिकारियों के तबादले किए है।
इसमें जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए है और नई जिम्मेवारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार जींद के डीईईओ महेंद्र श्योराण को हांसी का चार्ज दिया है।
मामले का पूरा विवरण
वह जींद के कार्यभार के साथ हांसी के डीईओ व डीईईओ का कार्य को भी देखेंगे। इसी तरह फतेहाबाद के डीईईओ अनिता को फतेहबाद के डीईईओ का अतिरिक्त कार्यभार दिा गया है।
जबकि फतेहाबाद की डीईओ संगीता बिश्नोई को मौजूदा कार्यभार के अतिरिक्त फतेहाबाद डीईईओ का कार्यभार दिया गया है। जबकि फरीदाबाद की डीईओ अंशु सिंगला को गुरुग्राम के एससीईआरटी का डिप्टी डायरेक्टर का भी चार्ज दिया गया है।
इन जिलों के अधिकारियों का किया तबादला नूंह के डीईओ राजेंद्र शर्मा ने रेवाड़ी के डीईओ के साथ प्रभाव वर्तमान कार्यभार के साथ दिया है। सिरसा के डीईओ सुभाष चंद्र को वर्तमान कार्यभार के साथ डीईईओ सिरसा का भी चार्ज दिया है।
अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि
यमुनानगर डीईईओ अशोक कुमार को डीईओ कुरुक्षेत्र का चार्ज दिया है। डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र गौड़ को डीईईओ जींद की जिम्मेदारी दी गई है।
अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।
वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।
जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है।
जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।




