रविवार, 22 नवंबर 2026
खेल व युवापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा के किसानों को 85 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी, पोर्टल जुड़ने से आसान होगी पूरी प्रक्रिया

खेल व युवा: Haryana Farmers : हरियाणा में माइक्रो इरिगेशन को लेकर सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। पहले माइक्रो इरिगेशन पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
21 नवंबर 2026 को 11:41 am बजे2 मिनट पठन3 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा के किसानों को 85 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी, पोर्टल जुड़ने से आसान होगी पूरी प्रक्रिया
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा के किसानों को 85 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी, पोर्टल जुड़ने से आसान होगी पूरी प्रक्रिया।
  • खेल व युवा: Haryana Farmers : हरियाणा में माइक्रो इरिगेशन को लेकर सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है।
  • माइक्रो इरिगेशन की पहली सब्सिडी की प्रक्रिया लंबी थी, लेकिन अब सीएम नायब सैनी के आदेश पर इसको कम कर दिया हे।
  • खेल व युवा से जुड़ी महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट।

खेल व युवा: Haryana Farmers : हरियाणा में माइक्रो इरिगेशन को लेकर सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। पहले माइक्रो इरिगेशन पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।

माइक्रो इरिगेशन की पहली सब्सिडी की प्रक्रिया लंबी थी, लेकिन अब सीएम नायब सैनी के आदेश पर इसको कम कर दिया हे। इसी दिशा में अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को इस तकनीक का लाभ समय पर मिले और सब्सिडी जारी करने में देरी न हो।

मामले का पूरा विवरण

इसके लिए सब्सिडी की प्रक्रिया सरल की जाए। लंबित आवेदनों का तेजी से निपटारा हो और किसान का निर्धारित 15 प्रतिशत अंशदान जमा होते ही उसे माइक्रो इरिगेशन सिस्टम लगाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाए।

उन्होंने गन्ने की खेती करने वाले किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें ड्रीप इरिगेशन अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा सिविल सचिवालय में माइक्रो इरिगेशन एंड कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (मिकाडा) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, मिकाडा के प्रशासक बीरेन्द्र सिंह, मुख्य अभियंता संजीव दत्त शर्मा, संयुक्त निदेशक राजेश यादव और प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

120 दिन में पूरी होती है सब्सिडी की प्रक्रिया, समय घटाने के निर्देश बैठक में बताया गया कि पर ड्रॉप मोर क्रॉप (पीडीएमसी) योजना के तहत किसानों को माइक्रो इरिगेशन सिस्टम पर 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है।

छोटे और सीमांत किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 33 प्रतिशत और राज्य सरकार की ओर से 52 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। वहीं, दो हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले किसानों को केंद्र सरकार की ओर से 27 प्रतिशत और राज्य सरकार की ओर से 58 प्रतिशत सब्सिडी मिलती है।

सब्सिडी जारी करने की मौजूदा प्रक्रिया में करीब 120 दिन का समय लगता है। इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रक्रिया की समीक्षा कर इसे सरल बनाया जाए और चरणों, समय को न्यूनतम संभव स्तर तक लाया जाए ताकि किसानों को समय पर सब्सिडी मिल सके।

उन्होंने लंबित आवेदनों का निपटारा भी तेजी से करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि किसान का 15 प्रतिशत अंशदान आवेदन जमा करते समय ही लिया जाए।

इसके लिए पीडीएमसी पोर्टल को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाएगा ताकि किसान का निर्धारित अंशदान शुरूआती चरण में ही जमा हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसान का अंशदान जमा होते ही उसे माइक्रो इरिगेशन सिस्टम लगाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई जाए।

आवेदनों के निपटारे में तेजी लाने और आंकड़ों के सुचारू आदान- प्रदान के लिए मुख्यमंत्री ने माइक्रो इरिगेशन पोर्टल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल के साथ एकीकृत करने के निर्देश दिए ताकि लाभार्थियों की ई- केवाईसी स्वतः हो सके।

साथ ही हरेडा, राजस्व पोर्टल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल सहित सभी संबंधित सरकारी पोर्टलों को भी मिकाडा के पोर्टलों के साथ जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष प्रयासों और योजनाओं को बड़े स्तर पर लागू करके प्रदेश में ड्रिप इरिगेशन और सप्रिंकल खेती का दायरा बढ़ाया जाए।

अनिल चौधरी (MBA, मीडिया मैनेजमेंट) को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अनिल चौधरी की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं , खेल और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है।

वर्तमान में अनिल चौधरी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जयपुर टाइम्स एक प्रमुख समाचार वेबसाइट और अख़बार है, जो जयपुर और राजस्थान से जुड़ी ताज़ा खबरें, राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है।

यह पाठकों को विश्वसनीय और तथ्यात्मक समाचारों के साथ जागरूक रखने का कार्य करता है। जयपुर टाइम्स डिजिटल माध्यम से भी व्यापक रूप से पाठकों से जुड़ा हुआ है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा के किसानों को 85 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी, पोर्टल जुड़ने से आसान होगी पूरी प्रक्रिया | पानीपत लाइव - Panipat Live