मंगलवार, 17 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा के लाखों परिवारों के लिए बड़ी खबर, पोर्टल पर देख सकेंगे लाल डोरा का रिकॉर्ड

हरियाणा: Haryana Lal Dora Portal : हरियाणा के लाल डोरा क्षेत्रों के निवासियों को उनकी संपत्तियों का मालिकाना हक देने के लिए कल यानि 18 नवंबर से पोर्टल खुलने जा रहा।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 01:45 am बजे2 मिनट पठन1 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा के लाखों परिवारों के लिए बड़ी खबर, पोर्टल पर देख सकेंगे लाल डोरा का रिकॉर्ड
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा के लाखों परिवारों के लिए बड़ी खबर, पोर्टल पर देख सकेंगे लाल डोरा का रिकॉर्ड।
  • हरियाणा: Haryana Lal Dora Portal : हरियाणा के लाल डोरा क्षेत्रों के निवासियों को उनकी संपत्तियों का।
  • राजस्व विभाग के पोर्टल पर संपत्ति का मानचित्र और मालिकाना हक का विवरण उपलब्ध होगा।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: Haryana Lal Dora Portal : हरियाणा के लाल डोरा क्षेत्रों के निवासियों को उनकी संपत्तियों का मालिकाना हक देने के लिए कल यानि 18 नवंबर से पोर्टल खुलने जा रहा है। आम जनता इस पोर्टल पर अपनी संपत्तियों से संबंधित रिकॉर्ड देखकर 90 दिनों के अंदर दावे व आपत्तियों को दर्ज करा सकेंगे।

राजस्व विभाग के पोर्टल पर संपत्ति का मानचित्र और मालिकाना हक का विवरण उपलब्ध होगा। मालिकाना हक से संबंधित शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

मामले का पूरा विवरण

स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी करने से पहले अंतिम अधिकार अभिलेख तैयार होंगे। ग्राम सभाएं आयोजित करके भी समस्याएं निस्तारित होंगी।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में सोमवार को स्वामित्व योजना की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य सचिव ने उपायुक्तों को जिलास्तरीय समन्वय बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम सभाएं आयोजित करने और व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने को भी कहा। आपत्तियां मिलते ही उनके निपटारे की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

चकबंदी एवं भू-अभिलेख निदेशक डॉ. यशपाल ने बताया कि योजना पर कार्य करने के लिए सभी जिलों के उपायुक्तों को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी की जा चुकी है। यह योजना प्रधानमंत्री द्वारा 24 अप्रैल 2020 को शुरू की गई थी।

सभी 6,248 लाल डोरा गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण अगस्त 2021 में पूरा कर लिया गया था। इन गांवों में आबादी देह के मानचित्रों का कार्य भी पूरा हो चुका है।

अब तक 25, 16, 190 लाभार्थियों संपत्ति कार्ड तैयार किए गए हैं। इनमें 25, 16, 109 संपत्ति कार्ड वितरित किए जा चुके हैं और उन्हें परिवार पहचान पत्र से जोड़ा गया है।

इसके अतिरिक्त, 4,21,727 संपत्तियों का पंजीकरण कर उन्हें पोर्टल पर अपलोड किया गया है। पंजीकरण के बाद 51 संपत्तियों की बिक्री भी हुई है।

इन संपत्तियों को जमानत के रूप में रखकर 2,541 ऋण स्वीकृत किए गए हैं।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा के लाखों परिवारों के लिए बड़ी खबर, पोर्टल पर देख सकेंगे लाल डोरा का रिकॉर्ड | पानीपत लाइव - Panipat Live