शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा मेंसड़क हादसे में कांस्टेबल की मौ*त,ड्यूटी खत्म कर गांव लौट रहे थे , अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

हरियाणा: ड्यूटी खत्म कर बाइक से गांव लौट रहे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत बेरी के पास बियर फैक्ट्री के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
18 नवंबर 2026 को 10:32 am बजे2 मिनट पठन1 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा मेंसड़क हादसे में कांस्टेबल की मौ*त,ड्यूटी खत्म कर गांव लौट रहे थे , अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा मेंसड़क हादसे में कांस्टेबल की मौ*त,ड्यूटी खत्म कर गांव लौट रहे थे , अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर।
  • हरियाणा: ड्यूटी खत्म कर बाइक से गांव लौट रहे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत बेरी के पास।
  • मृतक की पहचान गांव काहनौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: ड्यूटी खत्म कर बाइक से गांव लौट रहे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत बेरी के पास बियर फैक्ट्री के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर मृतक प्रदीप वर्ष 2012 में दिल्ली पुलिस में हुआ था भर्ती, परिवार में एक बेटा और बेटी झज्जर जिले में बेरी के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव काहनौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे।

मामले का पूरा विवरण

इसी दौरान बेरी के नजदीक बियर फैक्ट्री के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि प्रदीप की जान चली गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद मृतक के शव को झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।

कांस्टेबल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल में मृतक के परिजन भी पहुंचे।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

वर्ष 2012 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे प्रदीप जानकारी के अनुसार, गांव काहनौर निवासी प्रदीप वर्ष 2012 में दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। हादसे के समय वह अपनी ड्यूटी पूरी कर चुके थे और बाइक से घर लौट रहे थे।

टक्कर के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। एक बेटा और बेटी के सिर से उठा पिता का साया प्रदीप शादीशुदा थे और उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं।

परिवार के लिए यह हादसा बड़ा सदमा बनकर आया है। जवान बेटे की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम पसर गया।

जिस पिता के सहारे बच्चों का भविष्य जुड़ा था, उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के बाद परिजन झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में परिवार के लोगों की मौजूदगी में पुलिस ने आगे की कार्रवाई पूरी की। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद फरार हुए वाहन और उसके चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किस वाहन ने कांस्टेबल प्रदीप की बाइक को टक्कर मारी थी।

फिलहाल मामले में जांच जारी है।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा मेंसड़क हादसे में कांस्टेबल की मौ*त,ड्यूटी खत्म कर गांव लौट रहे थे , अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर | पानीपत लाइव - Panipat Live