मंगलवार, 17 नवंबर 2026
हरियाणापानीपत ब्रेकिंग

हरियाणा में पहली बार बस स्टैंड पर मिलेगा तेल, शुरू हुआ नया पंप, अब समय पर चलेगी सभी बसें

हरियाणा: Haryana News : हरियाणा के जींद में पांडू पिंडारा स्थित नए बस स्टैंड पर वर्कशाप परिसर में रोडवेज का डीजल पंप शुरू हो गया है।

नीरज कुमार (Neeraj Kumar)✓ वेरिफाइड ग्राउंड रिपोर्टर
पानीपत लाइव डिजिटल नेटवर्क
17 नवंबर 2026 को 01:43 am बजे2 मिनट पठन0 व्यूज
शेयर करें:
हरियाणा में पहली बार बस स्टैंड पर मिलेगा तेल, शुरू हुआ नया पंप, अब समय पर चलेगी सभी बसें
फोटो: पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्टिंग ब्यूरोpanipatlive.com

खबर की मुख्य बातें (Key Highlights)

  • हरियाणा में पहली बार बस स्टैंड पर मिलेगा तेल, शुरू हुआ नया पंप, अब समय पर चलेगी सभी बसें।
  • हरियाणा: Haryana News : हरियाणा के जींद में पांडू पिंडारा स्थित नए बस स्टैंड पर वर्कशाप परिसर में रोडवेज।
  • अब जींद उपकेंद्र की बसों को डीजल भरवाने के लिए पांच किलोमीटर दूर गोहाना रोड स्थित निजी पेट्रोल पंप पर।
  • हरियाणा प्रदेश स्तर से संबंधित मुख्य समाचार व विश्लेषण।

हरियाणा: Haryana News : हरियाणा के जींद में पांडू पिंडारा स्थित नए बस स्टैंड पर वर्कशाप परिसर में रोडवेज का डीजल पंप शुरू हो गया है। इससे रोडवेज कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है।

अब जींद उपकेंद्र की बसों को डीजल भरवाने के लिए पांच किलोमीटर दूर गोहाना रोड स्थित निजी पेट्रोल पंप पर नहीं जाना पड़ेगा। इससे बसों के संचालन में लगने वाला अतिरिक्त समय बचेगा और यात्रियों को भी निर्धारित समय पर बसें उपलब्ध हो सकेंगी।

मामले का पूरा विवरण

दरअसल पांडू पिंडारा में नए बस स्टैंड की शुरुआत मार्च 2022 में हुई थी। जींद उपकेंद्र की रोडवेज बसों को डीजल भरवाने के लिए गोहाना रोड स्थित निजी पंप पर जाना पड़ता था।

कई बार बसों में यात्रियों को बैठाने के बाद चालक और परिचालक डीजल भरवाने के लिए बस को पंप पर ले जाते थे। ऐसे में यात्रियों को 10 से 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ता था।

इसके चलते बसों के गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी होती थी। अब बस स्टैंड परिसर में ही डीजल पंप शुरू होने से इस समस्या का समाधान हो गया है।

अतिरिक्त विवरण व पृष्ठभूमि

जींद रोडवेज डिपो में वर्तमान में 165 बसें हैं। इनमें 37 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित हो रही हैं।

इन बसों में से 100 से अधिक बसें जींद उपकेंद्र के अधीन हैं, जबकि शेष बसें सफीदों और नरवाना उपकेंद्र में संचालित होती हैं। पहले जींद उपकेंद्र की बसों को डीजल भरवाने के लिए शहर से दूर जाना पड़ता था।

इससे बसों के संचालन और समय-सारिणी पर असर पड़ता था। अब नए पंप से बसों में डीजल भरवाने की प्रक्रिया आसान होगी।

समय पर बसों का संचालन होगा आसान डीजल पंप शुरू होने से बसों को डीजल भरवाने के लिए अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे न केवल डीजल भरवाने में लगने वाला समय बचेगा, बल्कि बसों के फेरों और समय-सारिणी को भी बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

यात्रियों को भी बसों में बैठने के बाद डीजल भरवाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खासकर लंबी दूरी के रूटों पर जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिलेगा।

डीजल पंप हुआ शुरू नए बस स्टैंड पर डीजल पंप शुरू होने से रोडवेज बसों के संचालन में काफी सुविधा होगी। पहले बसों को डीजल भरवाने के लिए गोहाना रोड स्थित निजी पंप तक जाना पड़ता था, जिससे समय की बर्बादी होती थी।

अब बस स्टैंड पर ही डीजल उपलब्ध होने से बसों का समय बचेगा और यात्रियों को भी अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इससे बसों का संचालन अधिक सुचारू हो सकेगा।

--राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।

इस खबर को अपने दोस्तों व ग्रुप्स में शेयर करें:
व्हाट्सएप

पानीपत लाइव ग्राउंड न्यूज़रूम ब्यूरोPanipatLive.com

पानीपत शहर, समालखा, मतलौडा, इसराना, सनौली व टेक्सटाइल हब की 24x7 ग्राउंड रिपोर्टिंग टीम

पानीपत लाइव (panipatlive.com) पानीपत जिले का प्रमुख और स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है। हमारी संपादकीय टीम का मुख्य उद्देश्य पानीपत के नागरिकों, व्यापारियों, किसानों और युवाओं तक धरातल की हर प्रमाणित और निष्पक्ष खबर सबसे पहले पहुंचाना है।

पानीपत लाइव ग्राउंड रिपोर्ट
व्हाट्सएप पर भेजें
हरियाणा में पहली बार बस स्टैंड पर मिलेगा तेल, शुरू हुआ नया पंप, अब समय पर चलेगी सभी बसें | पानीपत लाइव - Panipat Live