सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के कारण रेल सेवाओं पर प्रतिकूल असर पड़ना शुरू हो गया है। उत्तर रेलवे ने कोहरे के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिसंबर 2024 से फरवरी और मार्च 2025 तक की अवधि के लिए कई ट्रेनों के फेरे रद्द और आंशिक रूप से समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस दौरान यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली छह जोड़ी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित दिनों में संचालित नहीं होंगी। इसके अलावा नई दिल्ली से जालंधर जाने वाली ट्रेन को अंबाला छावनी तक सीमित कर दिया गया है।
कोहरे के कारण प्रभावित रहने वाली ट्रेनों का शेड्यूल
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचना के अनुसार, विभिन्न प्रमुख रूटों की ट्रेनों को सप्ताह के निर्धारित दिनों में रद्द किया गया है। इससे दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू और बिहार की तरफ यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस को पूरी अवधि के लिए दैनिक रूप से रद्द किया गया है।
| ट्रेन संख्या व नाम | रद्द रहने की अवधि | प्रभावित दिन |
|---|---|---|
| 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्स. | 8 दिसंबर से 2 मार्च | प्रत्येक मंगलवार |
| 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्स. | 6 दिसंबर से 28 फरवरी | प्रत्येक रविवार |
| 14605 ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्स. | 7 दिसंबर से 1 मार्च | प्रत्येक सोमवार |
| 14606 जम्मूतवी-ऋषिकेश एक्स. | 6 दिसंबर से 28 फरवरी | प्रत्येक रविवार |
| 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्स. | 3 दिसंबर से 1 मार्च | सोमवार व गुरुवार |
| 14524 अंबाला-बरौनी हरिहर एक्स. | 1 दिसंबर से 27 फरवरी | मंगलवार व शनिवार |
| 14615/14616 लालकुआं-अमृतसर-लालकुआं | 5 दिसंबर से 27 फरवरी | प्रत्येक शनिवार |
| 14617/14618 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा | 1 दिसंबर से 28 फरवरी / 2 मार्च | प्रतिदिन (पूर्णतः रद्द) |
| 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस | 4 दिसंबर से 26 फरवरी | सोमवार व शुक्रवार |
| 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस | 6 दिसंबर से 28 फरवरी | रविवार व बुधवार |
अंबाला तक ही चलेगी नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस
रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार नई दिल्ली-जालंधर सिटी एक्सप्रेस (14681) 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक जालंधर के बजाय अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 14682 जालंधर के स्थान पर 2 दिसंबर से 1 मार्च तक अंबाला छावनी से ही नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। जालंधर की ओर जाने वाले यात्रियों को अंबाला से आगे के सफर की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ेगी।
रेलवे की सलाह: सफर से पहले जांचें स्थिति
रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों को परामर्श दिया है कि वे कोहरे के मौसम में स्टेशन के लिए निकलने से पूर्व अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस अवश्य जांच लें। यात्री आधिकारिक वेबसाइट, 'रेलवन' (RailOne) मोबाइल ऐप या रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके ट्रेनों के समय और संचालन की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




